HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

सुबाथू-कुनिहार मार्ग पर गम्बरपुल के पास गिरी चट्टानें, लगा लंबा जाम 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

सुबाथू : सुबाथू-कुनिहार मार्ग पर गम्बरपुल के पास एक बार फिर से विशालकाय चट्टाने गिरने से यह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बताया जा रहा है की बीती रात एक बजे से यह मार्ग बंद पड़ा है। बरसात के कारण पहाड़ी से चट्टानें खिसकने लगी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है ...

विस्तार से पढ़ें:

सुबाथू : सुबाथू-कुनिहार मार्ग पर गम्बरपुल के पास एक बार फिर से विशालकाय चट्टाने गिरने से यह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बताया जा रहा है की बीती रात एक बजे से यह मार्ग बंद पड़ा है। बरसात के कारण पहाड़ी से चट्टानें खिसकने लगी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग बरसात के समय पहाड़ों के साथ छेड़छाड़ करते हैं, जिसके कारण आये दिन यह मार्ग बंद हो जाता है।

जानकारी के अनुसार बीती रात को सुबाथू-कुनिहार मार्ग पर गम्बरपुल के पास बढ़ी-बढ़ी चट्टानें सडक़ पर गिर गईं, जिसके कारण अर्की उपमंडल से सीधे जिला मुख्यालय सोलन को जोडऩे वाला संपर्क मार्ग बीते 12 घंटो तक बंद रहा। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों का जाम लगा रहा।

दूसरी ओर इस दौरान स्कूली बच्चों सहित नौकरी को जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। ट्रक चालक भी बीती रात से मार्ग के दोनों और फंसे रहे।

इस बारे में लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि मार्ग बंद होने की सुचना उन्हें सुबह छह बजे मिली, जिसके बाद जेसीब मशीन सहित कर्मचारियों को मौके पर मार्ग खुलवाने के लिए तुरंत भेज दिया गया और सुबह 10 बजे तक छोटे वाहनों के लिए मार्ग भी खोल दिया गया था।