HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

रुद्रप्रयागः बीच सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, मौके पर मची चीख पुकार

By Alka Tiwari

Published on:

BUS-PALTI

Summary

रुद्रप्रयाग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसा शुक्रवार का बताया जा रहा ...

विस्तार से पढ़ें:

रुद्रप्रयाग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी रोडवेज बस

हादसा शुक्रवार का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग क्षेत्र के अंतर्गत नरकोटा से पहले एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही SHO रुद्रप्रयाग राजेन्द्र सिंह रौतेला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। हादसे के दौरान बस में 30-35 यात्री सवार थे।

uttarakhand से अन्य देशों के लिए उड़ान का रास्ता साफ

देहरादून आ रही थी रोडवेज बस

पुलिस ने बस में बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है रोडवेज बस द्वाराहाट से देहरादून की तरफ आ रही थी। तभी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक कुछ यात्रियों को हल्की चोट आई है। जिन्हें प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।