HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Ramayana में रणबीर कपूर की मां बनेगी ये टीवी एक्ट्रेस, हाथ लगा माता कौशल्या का रोल

By Sushama Chauhan

Published on:

Ramayana में रणबीर कपूर की मां बनेगी ये टीवी एक्ट्रेस, हाथ लगा माता कौशल्या का रोल

Summary

Ramayana में रणबीर कपूर की मां बनेगी ये टीवी एक्ट्रेस, हाथ लगा माता कौशल्या का रोल

विस्तार से पढ़ें:

Ramayana: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रही रणबीर कपूर की फिल्म रामायण रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म Ramayana से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में रणबीर कपूर की इस फिल्म में टीवी स्टार रवि दुबे की एंट्री को लेकर खबर सामने आई थी। रवि दुबे से पहले भी कई स्टार्स की एंट्री को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। अब इन सब के बाद फिल्म में एक और नई एंट्री हुई है। फिल्म में माता कौशल्या के रोल में ये एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं।

Ramayana में रणबीर कपूर की मां बनेगी ये टीवी एक्ट्रेस, हाथ लगा माता कौशल्या का रोल
Ramayana में रणबीर कपूर की मां बनेगी ये टीवी एक्ट्रेस, हाथ लगा माता कौशल्या का रोल

Ramayana: ‘माता कौशल्या’ रोल में नजर आएगी ये एक्ट्रेस

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर ने इस फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाने नोन-वेज छोड़ दिया है। रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में स्टार्स की एंट्री को लेकर कई खबरें सामने आईं। अब तक इस फिल्म में कई बॉलीवुड को टीवी स्टार्स की एंट्री हो चुकी है। अब फिल्म में माता कौशल्या के रोल के लिए एक टीवी एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक इंदिरा कृष्णन माता कौशल्या के रोल में नजर आ सकती हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर अधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है। मेकर्स ने अभी कई किरदारों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन माता कौशल्या के लिए इंदिरा कृष्णन का नाम सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

कई एक्ट्रेसेस हो चुकी है एंट्री

फिल्म Ramayana में अब तक कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स की एंट्री हो चुकी हैं। माता सीता के रोल के लिए आलिया भट्ट से लेकर साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी तक का नाम सामने आ चुका है। तो वहीं शूर्पणखा के रोल के लिए रकुल प्रीत सिंह को कास्ट करने पर बात चल रही है। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म Ramayana में माता कौशल्या के रोल के लिए इंदिरा कृष्णन की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !