Rajgarh : हादसे में एक व्यक्ति को आई गंभीर चोटें
Rajgarh के टिक्कर रोड पर एक तेज रफ्तार गाड़ी के पहाड़ी से टकरा जाने के कारण सड़क हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार, HP 10A 9722 नंबर की गाड़ी तेज गति से टिक्कर रोड पर जा रही थी और कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी की गाड़ी विपरीत दिशा में घूम गई। गाड़ी में कुल दो लोग सवार थे। टक्कर के चलते बलवीर उम्र 35 वर्ष निवासी शलेच द्राबला को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, अन्य व्यक्ति को भी मामूली चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना राजगढ़ पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार को बताया जा रहा है।