Rajgarh : ढांक से गिरकर 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत

By Sandhya Kashyap

Verified

Published on:

Follow Us

---Advertisement---

Rajgarh : नदी में तैरता मिला शव 

Rajgarh उपमंडल के यशवंत नगर के पास एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गयी।  मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह पुत्र मुंशी राम निवासी ग्राम कारगानु, डाकघर सनौरा, तहसील राजगढ़ के तौर पर हुई है।  

जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात पेश आया।  जब मृतक भूपेंद्र सिंह गिरिपुल के समीप ढांक में गिरने के बाद नदी में जा गिरा।  वीरवार सुबह स्थानीय लोगो ने गिरी नदी में शव को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।  पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को नदी से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव परिजनो को सौप दिया जायेगा।

पुलिस थाना प्रभारी Rajgarh राजविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।  उन्होंने कहा कि मामले में आगामी जांच जारी है। 

Leave a Comment