HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह, सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

मंडी : लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को मंडी में विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आपदा की घड़ी में दिनरात लोगों को राहत पहुंचाने में जुटी है। मुख्यमंत्री ने ...

विस्तार से पढ़ें:

मंडी : लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को मंडी में विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आपदा की घड़ी में दिनरात लोगों को राहत पहुंचाने में जुटी है। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को 80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट जारी किया है, ताकि फौरी तौर पर रिस्टोरेशन कार्यों को गति दी जा सके।

प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण बंद सडक़ों की बहाली का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। प्रदेश में मौसम साफ रहने पर अगले 12 घंटे में 700 सडक़ें बहाल कर ली जाएंगी। बारिश और बाढ़ से प्रदेश में 1100 सडक़ें अवरुद्ध हुई हैं। अन्य सडक़ों को भी खोलने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी पूरी मशीनरी के साथ फील्ड में डटे हैं। सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उनके साथ रहीं।

वहीं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तत्परता के साथ लोगों को राहत प्रदान करने में जुटी है। सारी सरकार मजबूती से बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है। उन्होंने पीडि़तों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग मंत्री और सांसद मंडी के ब्यास सदन और गुरुद्वारे में बनाए राहत शिविरों में रह रहे लोगों से भी मिले और उनका दुख दर्द जाना। उन्होंने बाढ़ पीडि़तों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।