HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

लोक सेवा आयोग ने जारी किया नायब तहसीलदार का परिणाम, प्रदेश को मिले 20 नए नायब तहसीलदार

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

शिमला: हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग को बीस नये नायब तहसीलदार मिल गए हैं। लोकसेवा आयोग ने नायब तहसीलदारों की भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। 30 अक्तूबर 2022 को नायब तहसीलदार की भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा हुई थी। 21 से 24 फरवरी 2023 तक मुख्य परीक्षा ...

विस्तार से पढ़ें:

शिमला: हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग को बीस नये नायब तहसीलदार मिल गए हैं। लोकसेवा आयोग ने नायब तहसीलदारों की भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है।

30 अक्तूबर 2022 को नायब तहसीलदार की भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा हुई थी। 21 से 24 फरवरी 2023 तक मुख्य परीक्षा ली गई। 23 से 26 मई तक इनके साक्षात्कार हुए।

शुक्रवार को जारी परिणाम में प्रतीक ठाकुर, ओम शिखा शर्मा, अक्षित शर्मा, कंवर युद्धअभय सिंह, अनमोल शर्मा, प्रशांत शर्मा, रविंद्र सिंह, कोविंद्र चौहान, जितेंद्र शर्मा, अरुण कुमार सांख्यान, अर्जुन सिंह परमार, देवव्रत कपिल, अंशुल कश्यप, राहुल धीमान, विनय, भावना देवी, देवेंद्र कुमार, जागृति, अजय शर्मा और राहुल को चयनित घोषित किया गया।