HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

गोडसे को देशभक्त बताने वाले त्रिवेंद्र के बयान पर मचा हंगामा, कांग्रेस का प्रदर्शन

By Alka Tiwari

Published on:

protest against trivendra

Summary

नाथुराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताने वाले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर हंगामा मचा हुआ है। जहां एक ओर कांग्रेस उनके समर्थन में उतर आई है वहीं अब बीजेपी सांसद अजय भट्ट ने त्रिवेंद्र का समर्थन कर इस मामले को और तूल दे दिया है। युवा कांग्रेस का ...

विस्तार से पढ़ें:

नाथुराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताने वाले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर हंगामा मचा हुआ है। जहां एक ओर कांग्रेस उनके समर्थन में उतर आई है वहीं अब बीजेपी सांसद अजय भट्ट ने त्रिवेंद्र का समर्थन कर इस मामले को और तूल दे दिया है।

युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। देहरादून में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास का घेराव किया। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पहले भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहकर राष्ट्रपिता ही नहीं देश के सभी स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और देश के संविधान का अपमान भी किया था।

अजय भट्ट ने किया समर्थन

उधर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने भी त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान का समर्थन कर इस आग को और भड़का दिया है। कांग्रेस ने अजय भट्ट का इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि भाजपा नेता इस प्रकार की मानसिकता से क्या साबित करना चाहते हैं? क्या वह स्वाधीनता आंदोलन में महात्मा गांधी के योगदान को नहीं मानते? क्या वे देश के सभी मुख्य कार्यालयों से महात्मा गांधी के चित्र के स्थान पर नाथूराम गोडसे का चित्र लगाना चाहते हैं?

इस्तीफे की मांग

भाजपा जिस सत्ता के बल पर वीर सावरकर, नाथूराम गोडसे का महिमामंडन कर देश का इतिहास बदलने का प्रयास कर रही है, वह सत्ता देश की उसी आम जनता की धरोहर है, जिसने देश की आजादी के लिए तब लड़ाई लड़ी थी, जब भाजपा से जुडे संगठन अंग्रेजों की मुखबिरी कर रहे थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से अजय भट्ट की बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को महात्मा गांधी जैसे स्वाधीनता संग्राम सेनानियों का सम्मान करना नहीं आता है, उसे मंत्रिमंडल में बने रहने का अधिकार नहीं है।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।