HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार, दो को किया रेस्क्यू

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

मनाली : मनाली में देह व्यापार मामले में पुलिस ने पंजाब के कपूरथला की एक 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला मनाली बस अड्डे व आसपास देह व्यापार चला रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देह व्यापार का संचालन करने वाली ...

विस्तार से पढ़ें:

मनाली : मनाली में देह व्यापार मामले में पुलिस ने पंजाब के कपूरथला की एक 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला मनाली बस अड्डे व आसपास देह व्यापार चला रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देह व्यापार का संचालन करने वाली महिला को सिमसा के पास से गिरफ्तार किया गया है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 व अनैतिक तस्करी (रोकथाम) की धारा 4 और 5 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही परिश्चम बंगाल व कोलकाता की दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।

महिलाओं ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी महिला उन्हें साफ-सफाई के काम के लिए मनाली लाई थी, लेकिन यहां पर उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया।