HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपने नए घर की झलक, सीलन के कारण छोड़ना पड़ा 166 करोड़ का बंगला

By Sushama Chauhan

Published on:

Summary

डेस्क: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपना लॉस एंजेलिस वाला घर खाली कर दिया है और दूसरी जगह शिफ्ट हो गई हैं। प्रियंका और निक ने इस घर को करीब 20 मिलियन डॉलर यानी 166 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन घर में पानी की दिक्कत है, जिसके कारण ...

विस्तार से पढ़ें:

डेस्क: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपना लॉस एंजेलिस वाला घर खाली कर दिया है और दूसरी जगह शिफ्ट हो गई हैं। प्रियंका और निक ने इस घर को करीब 20 मिलियन डॉलर यानी 166 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन घर में पानी की दिक्कत है, जिसके कारण अलग-अलग हिस्सों में सीलन आ गई है, और काई लग गई है। अब जहां प्रियंका ने अपने नए आशियाने की झलक दिखाई, वहीं वह इसके एक कोने में बैठकर बारिश का मजा लेती नजर आईं।

वीडियो शेयर कर प्रियंका ने लिखा है, ‘बारिश के दिन मेरे फेवरेट हैं। किस-किसको यह गाना याद है? हालांकि प्रियंका ने यह नहीं बताया कि वह और निक इस नए घर में कितने दिनों तक रहने वाले हैं। वैसे उन्होंने उस शख्स के खिलाफ मुकदमा ठोक दिया है, जिसने उन्हें लॉस एंजेलिस वाला घर बेचा था।

वहीं, प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका 2023 में हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आएंगी, जिसकी फिलहाल शूटिंग चल रही है। प्रियंका बॉलीवुड से पिछले कई साल से दूर हैं। उनकी पिछली हिंदी फिल्म 2019 में आई थी, जिसका नाम ‘द स्काई इज पिंक’ था।

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !