HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Priyanka Chopra ने परिवार के साथ देसी अंदाज में खेली होली, मन्नारा ने भी की मस्ती

By Sushama Chauhan

Published on:

Priyanka Chopra ने पति के साथ देसी अंदाज में खेली होली, मन्नारा ने भी की मस्ती

Summary

Priyanka Chopra ने पति के साथ देसी अंदाज में खेली होली, मन्नारा ने भी की मस्ती

विस्तार से पढ़ें:

Priyanka Chopra: इस साल होली के त्योहार पर भारत में हैं और उन्होंने परिवार के साथ ग्रैंड स्टाइल में होली का जशन मनाया है। प्रियंका चोपड़ा के साथ ही मन्नारा चोपड़ा भी इस होली सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। पूरा चोपड़ा परिवार एक साथ मस्ती करते नजर आया।

Priyanka Chopra ने पति के साथ देसी अंदाज में खेली होली, मन्नारा ने भी की मस्ती
Priyanka Chopra ने पति के साथ देसी अंदाज में खेली होली, मन्नारा ने भी की मस्ती

देसी गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड से हॉलीवुड स्टार बनीं Priyanka Chopra काफी दिनों से भारत में हैं। एक्ट्रेस के साथ ही उनका परिवार भी भारत आया हुआ है। पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी के साथ लगातार एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। अब एक्ट्रेस ने भारत में होली भी सेलिब्रेट की है।

शादी के बादPriyanka Chopra की भारत में पहली होली है। इस ग्रैंड होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें होली के रंगों में प्रियंका चोपड़ा रंगी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के साथ ही उनका पूरा चोपड़ा परिवार भी होली की मस्ती में झूमता दिख रहा है। एक्ट्रेस के विदेशी पति निक जोनस और बेटी मालती भी होली की धमाचौकड़ी को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। 

रंगों में रगीं चोपड़ा फैमिली

Priyanka Chopra ने परिवार के साथ देसी अंदाज में खेली होली, मन्नारा ने भी की मस्ती

प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘बिग बॉस’ फेम मन्नारा चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। दरअसल मन्नारा और प्रियंका कजिन सिस्टर हैं। ऐसे में मन्नारा चोपड़ा भी जीजू निक जोनस के साथ मस्ती करती दिखीं। निक जोनस पूरी तरह गुलाल में सने नजर आए। वहीं मन्नारा भी रंगों में रंगी दिखीं। उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ मिनी स्कर्ट कैरी की थी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा व्हाइट अनारकली पहने पूरी तरह से से ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। इस सेलिब्रेशन से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रियंका ढोल की थाप पर नाचती-झूमती दिख रही हैं। 

राम मंदिर के किए दर्शन

बीते हफ्ते प्रियंका चोपड़ा राम मंदिर का दर्शन करने अयोध्या पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस के पति निक जोनस, मां मधु चोपड़ा और बेटी मालती मेरी भी साथ दिखे थे। एक्ट्रेस ने भगवान राम के दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया था। प्रियंका के साथ पति निक भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए थे। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इन प्रोजेक्ट में नजर आएंगी Priyanka Chopra

Priyanka Chopra कभी पति निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीरों में नजर आती हैं तो कभी उनकी बेटी मालती के साथ मॉमी लुक वाली तस्वीरें वायरल होती हैं। आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा ‘सिटाडेल’ वेब सीरीज में शानदार अंदाज में नजर आईं। इस शो में उनके काम की काफी तारीफें भी हुईं।

इस वेब सीरीज की OTT प्लेटफॉर्म पर खूब धमाल रही। जल्द ही प्रियंका जोया अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग करने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में की डेट्स काफी वक्त से फाइनल नहीं हो पा रही थीं, पर लगता है अब प्रियंका की बात बन गई है। फिल्म में Priyanka Chopra के साथ आलिया और कटरीना भी नजर आने वाली हैं। भारत आने के बाद प्रियंका ने एक्सल के ऑफिस पहुंचकर जोया और फरहान से मुलाकात भी की। इसके अलावा प्रियंका की झोली में ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ है।

also read more

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !