HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को पहनाई हिमाचली टोपी

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह रविवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने मध्य प्रदेश के महू से यात्रा में भाग लेते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कई किलोमीटर पदयात्रा की। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को हिमाचली टोपी पहनाकर ...

विस्तार से पढ़ें:

शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह रविवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने मध्य प्रदेश के महू से यात्रा में भाग लेते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कई किलोमीटर पदयात्रा की। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह और युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष यदोपति ठाकुर भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। प्रतिभा सिंह शनिवार को ही मध्य प्रदेश के महू पहुंच गई थीं। प्रतिभा सिंह के सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता भी यात्रा में शामिल हुए।

कांग्रेस के अनुसार बीते 7 सितम्बर को कन्याकुमारी से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भारत के सामाजिक ताने-बाने को एकजुट और मजबूत करना है। राहुल गांधी की यह यात्रा 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। वे 150 दिनों तक चलने वाली यात्रा के तहत करीब 3500 किलोमीटर पैदल चलेंगे।

प्रतिभा सिंह ने दावा किया है कि हिमाचल में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता बदलाव पर मोहर लगा चुकी है और अब 8 दिसम्बर को प्रदेश की सत्ता से भाजपा की विदाई होना तय है। प्रदेश कांग्रेस के कई अन्य नेता भी जल्द भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते हैं।