HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Pratibha Singh को विश्वास जीत का परचम लहरायेंगे विक्रमादित्य सिंह 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Pratibha Singh : EVM से नहीं हुई छेड़छाड़ तो अलग होंगे नतीजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व मंडी संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद Pratibha Singh ने कहा है कि लोकसभा के चुनाव परिणाम एग्जिट पोल के विपरीत आएंगे और देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के ...

विस्तार से पढ़ें:

Pratibha Singh : EVM से नहीं हुई छेड़छाड़ तो अलग होंगे नतीजे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व मंडी संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद Pratibha Singh ने कहा है कि लोकसभा के चुनाव परिणाम एग्जिट पोल के विपरीत आएंगे और देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के चारों लोकसभा व छह विधानसभा चुनाव परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा असफल हो गया है और भाजपा 200 पार भी नहीं कर पाएगी।

Pratibha Singh को विश्वास जीत का परचम लहरायेंगे विक्रमादित्य सिंह 

Pratibha Singh ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने इन चुनावों को बड़ी मजबूती के साथ लड़ा है और प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में ही भारी मतदान किया है। उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई होगी तो देश के साथ-साथ प्रदेश के सभी चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में अप्रत्याशित चौंकाने वाले होंगे।

Also Read : Vikramaditya Singh का कंगना पर तीखा जुबानी हमला : जिन मंदिरों में जा रही हैं कंगना, उनकी सफाई करवाना जरूरी

Pratibha Singh ने दावा किया कि उनकी मंडी संसदीय सीट पर विक्रमादित्य सिंह की जीत पक्की है और वह रिकार्ड मतों से अपनी जीत का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोग पहले भी कांग्रेस के साथ थे और इस बार भी पूरी तरह कांग्रेस के ही साथ हैं। विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के विकास का जो विजन लोगों के समक्ष रखा है लोगों ने अपने मत के द्वारा उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया है ऐसा उन्हें पूरा विश्वास है।