HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

PM Modi : मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी…नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

PM Modi ने की नेहरू की बराबरी नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। उन्होंने आज रविवार की शाम देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में ...

विस्तार से पढ़ें:

PM Modi ने की नेहरू की बराबरी

नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। उन्होंने आज रविवार की शाम देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई।

PM Modi : मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी...नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में देश की नामी हस्तियों के साथ-साथ दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी पहुंचे। देश के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी, गौतम अडानी के साथ अभिनेता शाहरुख खान और फिल्म जगत की तमाम हस्तियां भी इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने। एनडीए में शामिल दल के नेता भी अग्रिम पंक्ति में बैठे दिखे। 

शाम लगभग साढ़े सात बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को पद की शपथ दिलाई। PM Modi के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने मंत्री पद की शपथ ली।

Also Read : PM Modi की रैली से लौट रही बस खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत, कंडक्टर घायल

बता दें कि नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने ही तीन बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

18वीं लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत के साथ ही कई सियासी रिकॉर्ड भी धराशायी हुए हैं। वहीं, PM Modi ने तीसरे कार्यकाल की शपथ लेकर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।  मोदी 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 17वीं लोकसभा के चुनाव में भारी बहुमत से जीत के बाद वह लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। 

PM Modi : मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी...नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई है उसे 240 सीटें मिली हैं। हालांकि, भाजपा नीत राजग ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। इसके बाद राजग की बैठक में मोदी को पिछले दिनों भाजपा और राजग संसदीय दल का नेता चुना गया था।

नेता चुने जाने के बाद मोदी ने राष्ट्रपति भवन जाकर द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 

Source : http://Zee News