HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

PM Modi Independence Day Speech: पीएम मोदी ने लाल किले पर 11वीं बार फहराया तिरंगा, भाषण की बड़ी बातें

By Sushama Chauhan

Published on:

PM Modi Independence Day Speech

Summary

PM Modi Independence Day Speech

विस्तार से पढ़ें:

PM Modi Independence Day Speech: देशभर में आज आजादी का पर्व मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले पर तिरंगा झंडा फहराया और राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस वर्ष लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में अन्य लोगों के अलावा लगभग 6,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। आमंत्रित किए गए विशेष अतिथियों में देश के युवा, छात्र, आदिवासी, किसान, महिलाएं, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के श्रमिक, ओलंपिक के भारतीय खिलाड़ी, नर्स मिडवाइफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि शामिल हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात दस बजे से सभी बॉर्डर को बंद कर दिया जाएगा। 

PM Modi Independence Day Speech
PM Modi Independence Day Speech

 PM Modi Independence Day Speech: देश आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 11वीं बार दिल्ली के लाल किले पर पहुंचकर तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान लाल किले की प्राचीर से उन्होंने हाथ हिलाकर वहां मौजूद लोगों का अभिनंदन किया। ‘भारत माता की जय’ के साथ पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जन-जन की सेवा करना हमारा संकल्प है। जन जन की सेवा से विकसित भारत बनाएंगे। हमने देश को नया आत्मविश्वास दिया। अगली पीढ़ी पर काम नहीं टाल सकते। आज आजादी के दीवानों को नमन करने का दिन है। स्वतंत्रता सेनानियों का तहे दिल से नमन है। पीएम मोदी ने लाल किले से संबोधन में क्या कहा, पढ़ें बड़ी बातें।

पीएम मोदी ने देशवासियों की दी शुभकामनाएं

PM Modi Independence Day Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पीएम मोदी ने कहा,’सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!.

‘प्राकृतिक आपदा के कारण हम सबकी चिंता बढ़ती जा रही’

PM Modi Independence Day Speech: लाल किला से पीएम मोदी ने कहा, ‘प्यारे देशवासियो, इस वर्ष और पिछले कुछ वर्षों से प्राकृतिक आपदा के कारण हम सबकी चिंता बढ़ती जा रही है। प्राकृतिक आपदा में अनेक लोगों ने अपने परिवारजन खोए हैं। संपत्ति खोई है। राष्ट्र ने भी नुकसान झेला है। मैं आज उन सबके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाना चाहता हूं कि देश इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।

विकसित भारत-2047 मिशन के लिए लोगों से मिले अनगिनत सुझाव

PM Modi Independence Day Speech: पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत-2047 सिर्फ भाषण के शब्द नहीं हैं। इसके पीछे कठोर परिश्रम चल रहा है, देश के लोग से सुझाव लिए जा रहे हैं और देश के करोड़ों नागरिकों ने विकसित भारत-2047 के लिए अनगिनत सुझाव दिए हैं। पीएम ने कहा कि देश के सामान्य नागरिकों ने हमें अमूल्य सुझाव दिए हैं। पीएम ने कहा कि जब देश के आम लोगों में संकल्प झलकते हों, तब हमारे भीतर एक नया दृढ़ संकल्प बन जाता है, हमारे मन में आत्मविश्वास नई ऊंचाई पर पहुंच जाता है।

सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र कर पीएम मोदी ने पाक को किया खबरदार

PM Modi Independence Day Speech: लाल किले से पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में पाकिस्तान को खबरदार किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के संकटकाल को नहीं भूला जा सकता है। यही वो देश है, जहां जब आतंकवादी हमले करके चले जाते थे। जब देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है। जब सेना एयरस्ट्राइक करती है तो युवाओं का सीना गर्व से भर जाता है। यही बातें हैं जो देशवासियों के मन को गर्व से भरती हैं।

पीएम मोदी ने किया स्वतंत्रता सेनानियों को याद

PM Modi Independence Day Speech: पीएम मोदी ने कहा,’आज हम उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं, जिन्होंने हमें एक स्वतंत्र देश दिया, हम आज उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के कारण हम चिंतित हैं, कई लोगों ने अपने प्रियजनों, अपनी संपत्ति को खो दिया है, हम उनके साथ एकजुटता से खड़े हैं।’

97 मिनट के संबोधन में पीएम मोदी का इन बातों पर रहा फोकस

PM Modi Independence Day Speech: पीएम मोदी ने लगभग 97 मिनट तक देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा सरकार की जिस प्राथमिकताओं पर जोर दिया उसमें विकसित भारत 2047 पर जोर रहा। उन्होंने बांग्लादेश को आगे की विकास की मदद, पाकिस्तान को इशारों-इशारों में धमकी। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार (बलात्कार), देश को इंडस्ट्रियल हब, गेमिंग में भारत के फ्यूचर को बढ़ाने, 6जी नेटवर्क, भारत न्याय संहिता, सेक्यूलर सिविल कोर्ट से बातों पर फोकस किया। उन्होंने बिहार के नालंदा यूनिवर्सिटी पर फोकस किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PM Modi Independence Day Speech: बांग्लादेश पर क्या बोले पीएम मोदी

PM Modi Independence Day Speech: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में हालात जल्द सामान्य होंगे और वहां हिंदू और दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश की विकास यात्रा को लेकर शुभेच्छा रहेगी। पीएम मोदी ने कहा, ‘बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है उसको लेकर पड़ोसी देश के नाते हमें चिंता होना स्वाभाविक है।

मैं आशा करता हूं कि वहां हालात जल्द सामान्य होंगे। 140 करोड़ देशवासियों की चिंता यह है कि वहां हिंदू, अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो। भारत हमेशा चाहता है कि हमारे पड़ोसी देश सुख और शांति के मार्ग पर चलें। शांति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है, हमारे संस्कार हैं। आने वाले दिनों में बांग्लादेश की विकास यात्रा के लिए हमेशा हमारी शुभेच्छा रहेगी, क्योंकि हम मानव जाति की भलाई के बारे में सोचने वाले लोग हैं।’

 भ्रष्टाचारियों का बॉयकाट जरूरी है- पीएम मोदी

PM Modi Independence Day Speech: पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों का बॉयकाट जरूरी है। नहीं तो जो भ्रष्टाचार नहीं करते हैं उनको लगेगा कि इससे समाज में पावरफुल माना जाता है, इससे वे भी इसके ओर कदम बढ़ा लेतें हैं। इसलिए जरूरी है इस प्रयास को रोका जाए। वहीं उन्होंन देश की प्रगति को रोकने वाले लोगों पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा- कुछ लोग प्रगति देख नहीं सकते। जब तक उनका खुद का भला हो उन्हें किसी का भला नहीं दिख सकता। वो निराशा में गर्त में डूबे हुए लोग हैं।

देशवासी भारत को कैसा देखना चाहते हैं, पीएम मोदी ने पढ़कर सुना दी लिस्ट

  •  भारत को दुनिया का स्किल कैपिटल बने
  •  भारत ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बने
  •  भारतीय यूनिवर्सिटीज ग्लोबल बनें
  •  भारत का मीडिया ग्लोबल बने
  • भारत के स्किल्ड युवा विश्व की पहली पसंद बनें
  • भारत जल्द से जल्द जीवन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने
  • सुपरफुड को दुनिया के हर डाइनिंग टेबल पर पहुंचाना है, विश्व को पोषण देकर भारत के छोटे किसानों को समृद्ध बनाया जाए
  •  छोटी इकाइयों में के शासन-प्रशासन को दुरुस्त किया जाए
  •  न्याय में विलंब हो रहा है, यह चिंताजनक है; हमारे देश की न्याय व्यवस्था में सुधार की बहुत जरूरत है
  •  बढ़ती आपदाओं के बीच शासन-प्रशासन के लिए अभियान चले
  • अंतरिक्ष में भारत का स्पेस स्टेशन बने
  •  भारत की पारंपरिक औषधियां और वेलनेस हब के रूप में विकसित हो
  •  भारत को जल्द से जल्द तीसरी बड़ी इकॉनमी बननी चाहिए

यह भी पढ़ें:Independence Day 2024: 78वें स्वतंत्रता दिवस में स्टेज पर धड़ाधड़ देंगे भाषण,  इन शायरियों के जरिए दें दोस्तों को शुभकामनाएं

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !