HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

सेना के जवानों को PM मोदी ने दी वन रैंक वन पेंशन, अमित शाह की रैली ने भरा कार्यकर्ताओं व लोगों में जोश  

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

कांगडा : जसवां-परागपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिक्रम सिंह ठाकुर की पीठ थपथपाई। शाह ने कहा कि बिक्रम सिंह ठाकुर ने बड़े मन, चाव और लगन के साथ काम किया है। इन्हें प्रचंड बहुमत के साथ जिताना है। बिक्रम सिंह ठाकुर जसवां-परागपुर से बीजेपी के प्रत्याशी हैं ...

विस्तार से पढ़ें:

कांगडा : जसवां-परागपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिक्रम सिंह ठाकुर की पीठ थपथपाई। शाह ने कहा कि बिक्रम सिंह ठाकुर ने बड़े मन, चाव और लगन के साथ काम किया है। इन्हें प्रचंड बहुमत के साथ जिताना है। बिक्रम सिंह ठाकुर जसवां-परागपुर से बीजेपी के प्रत्याशी हैं और जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं।

अमित शाह ने हिमाचल की जनता से अपील करते हुए कहा कि एक बार फिर जयराम सरकार बनाओ। हिमाचल में सबसे पहले कॉमन सिविल कोड लागू किया जाएगा। यहां अमित शाह ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी तंज कसे। कहा कि राहुल बाबा हिमाचल में आने वाले नहीं हैं। वह पैदल मार्च कर रहे हैं। अमित शाह ने जनता के सामने BJP सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

अमित शाह ने कहा कि पूरा देश हिमाचल को देवी-देवताओं की भूमि देवभूमि के नाम से जानता है। लेकिन मैं हमेशा कहता हूं कि ये हिमाचल सिर्फ देवभूमि ही नहीं वीरभूमि भी है। यहां की वीर माताओं ने सबसे ज्यादा बेटे भेजकर मां भारती को सुरक्षित रखने का काम किया है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस वालों के पास एक ही मुद्दा है कि यहां एक रिवाज है कि एक बार कांग्रेस आती है और एक बार BJP। अरे कांग्रेस वालों उत्तराखंड, यूपी, असम, मणिपुर में जाकर देखो रिवाज बदल गया है। अब एक बार BJP आती है तो बार-बार BJP आती है। 10 साल सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार चली।

कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ का घोटाला किया और आज आप हिमाचल की जनता को गारंटी दे रहे हैं। आपकी गारंटी को हिमाचल में कोई नहीं मानता। कांग्रेस के समय के घोटाले गिनना मुश्किल है और BJP के समय में घोटाले ढूंढना मुश्किल है।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हिमाचल में सेना के रिटायर्ड हुए जवान 40 साल से वन रैंक वन पेंशन की मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी वन रैंक वन पेंशन नहीं दे रही थी। जब आपने 2014 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया तो उन्होंने वन रैंक वन पेंशन लागू कर सेना के जवानों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि 5 साल में हिमाचल के घर-घर में गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम नरेंद्र मोदी और जयराम सरकार ने किया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम भाजपा ने किया। आयुष्मान भारत योजना और हिमकेयर के माध्यम से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज BJP ने दिया। अमित शाह ने कहा कि 370 को कांग्रेस बच्चे की तरह सहलाती रही, लेकिन मोदी ने इसे भी समाप्त कर दिया। आज जम्मू कश्मीर भारत का मुकुट बना है। PM मोदी ने बूस्टर डोज दी तो जयराम ने कॉफी पिलाकर मुफ्त में टीका लगाया।

अमित शाह ने जयराम सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मुझसे और बिक्रम से बस कंडक्टर 100 रुपए मांगेगा तो देना पड़ेगा, लेकिन महिलाओं से आधा किराया लिया जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि बिक्रम सिंह ठाकुर ने जसवां में ITI, कूहना में फार्मेसी कॉलेज, रक्कड और कोटला बेहड़ में 2-2 SDM ऑफिस, कोटला में सरकारी कॉलेज, रक्कड़ में सरकारी कॉलेज आदि काम कराए हैं। कहा कि 12 तारीख को कमल का बटन दबाना। जसवां-परागपुर के विधायक व प्रत्याशी बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से कार्यकर्ताओं व लोगों में जोश भर गया है। जसवां-परागपुर की जनता रिवाज बदलने का मन बना चुकी है।