HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Paonta Sahib : यमुना नदी में डूबने से पंजाब के तीन युवको की मौत

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Paonta Sahib : गुरूद्वारे में आये थे मत्था टेकने, भीषण गर्मी के कारण नदी में उतरे थे नहाने   सिरमौर जनपद के Paonta Sahib में आज एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुना नदी में आज तकरीबन 4 बजे के आसपास तीन युवकों की डूब कर मौत ...

विस्तार से पढ़ें:

Paonta Sahib : गुरूद्वारे में आये थे मत्था टेकने, भीषण गर्मी के कारण नदी में उतरे थे नहाने  

सिरमौर जनपद के Paonta Sahib में आज एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुना नदी में आज तकरीबन 4 बजे के आसपास तीन युवकों की डूब कर मौत हो गई है । स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। गोताखोरों ने लगभग 6:30 के आसपास इन तीनों युवकों के शवों को ढूंढने में सफलता हासिल कर ली है।

Paonta Sahib : यमुना नदी में डूबने से पंजाब के तीन युवको की मौत

पुलिस ने तीनों युवकों के आधार कार्ड के आधार पर यह जानकारी प्राप्त की गई कि तीनों मृतक पंजाब के रहने वाले थे। तीनों युवक Paonta Sahib घूमने और  गुरुद्वारे में माथा टेकने आये हुए थे। भीषण गर्मी के चलते नदी में पानी में नहाने के लिए उतरे थे और पानी के बहाव में बह गए। पुलिस ने पंजाब में मृतकों के घर पर सूचना पहुंचा दी है।  

Also Read : Paonta Sahib में वन विभाग ने पकड़े अवैध लकड़ी से भरे 2 ट्रैक्टर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यमुना नदी में पानी में नहाते समय तीन युवक डूब गये है जिसकी सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि तीन नवयुवक नदी में नहाने उतरे थे जिनमें से एक युवक पानी में डूबने लगा। जिसे उसके दो अन्य साथियों ने बचाने की कोशिश की तो वह भी उसके साथ पानी में डूब गये।

युवक गाड़ी न0 HP65A-0444 THAR में गुरुद्वारा साहब Paonta Sahib में माथा टेकने आये थे। गुरुद्वारा की पार्किग मे अपनी गाड़ी खड़ी करके तीनो युवक यमुना नदी में नहाने चले गये। जहाँ तीनों नहाते-नहाते पानी में डूब गये जिनको गोताखोरों की मदद से मृत अवस्था में बाहर निकाला गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मृतकों की पहचान धरेन्द्र सिंह सैनी उर्फ प्रिंस उम्र 22 साल पुत्र श्याम सिंह सैनी निवासी डेराबस्सी पंजाब, अभिषेक आजाद उम्र 21 साल पुत्र रमेंश कुमार निवासी चण्डीगढ़ व राघव मिश्रा उम्र 21 साल पुत्र नन्हे लाल मिश्रा निवासी डेराबस्सी के रूप में हुई है।  शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो को सौप दिया जायेगा।  

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अदिति सिंह ने कहा कि मृतकों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।