HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के समापन, ऊर्जा मंत्री रहें मुख्यातिथि, विजेताओं को किया पुरस्कृत

By Kanwar Thakur

Published on:

Summary

संजीव कपूर/पांवटा साहिब :- राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के समापन अवसर पर बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने बतोर मुख्यातिथि के रहें। उपमंडल अधिकारी विवेक महाजन ने मुख्य अतिथि को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया और स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। देर सांय पांवटा साहिब ...

विस्तार से पढ़ें:

संजीव कपूर/पांवटा साहिब :- राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के समापन अवसर पर बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने बतोर मुख्यातिथि के रहें। उपमंडल अधिकारी विवेक महाजन ने मुख्य अतिथि को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया और स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। देर सांय पांवटा साहिब में महिला और पुरुष वर्ग के आयोजित कबड्डी खेल के आखरी मुक़ाबलों का आनंद भी लिया तथा शरद महोत्सव के तहत आयोजित हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। ऊर्जा मंत्री ने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 2021 की स्मारिका का भी विमोचन किया।

राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के समापन, ऊर्जा मंत्री रहें मुख्यातिथि, विजेताओं को किया पुरस्कृत

ऊर्जा मंत्री ने 108 कलश यात्रा में भाग लिया, उनके साथ 108 महिलाएं भी शामिल हुई। इस दौरान यात्रा में आतिशबाजी की गई जिसे देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। यह कलश यात्रा पांवटा साहिब के वाई प्वाइंट से चलकर बीच बाजार होती हुई राधा कृष्ण हनुमान मंदिर से यमुना घाट पहुंची। कलश यात्रा में पारंपरिक परिवेश के साथ 108 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुई। मां यमुना की भक्ति का गुणगान करते हुए भजन मंडली के कलाकार स्कूली छात्राएं के साथ कलश यात्रा का हिस्सा बने। कलश यात्रा यमुना घाट पर पहुंच कर संपन्न हुई, जहां भव्य यमुना आरती का आयोजन किया गया व दिप दान किया गया। उन्होंने यमुना तट पर पूरे विधि-विधान एवं रीति-रिवाज के साथ संध्याकालीन यमुना पूजा अर्चना भी की।

राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के समापन, ऊर्जा मंत्री रहें मुख्यातिथि, विजेताओं को किया पुरस्कृत

शरद महोत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल की कुल 24 टीमों ने भाग लिया, जिसमे विजेता टीम पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सोलन को 31000रु नकद राशि ईनाम मे दी गई, उप विजेता भजौन टीम 21000 का नकद ईनाम, कबड्डी पुरुष विजेता टीम जेके हरियाणा को 51000 का नकद इनाम, उप विजेता सिरमौर अकादमी टीम को 31000 का नकद इनाम, सर्वश्रेष्ठ रेडर सिरमौर अकादमी टीम से उमेश शर्मा 5100 का नकद इनाम, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर जेके हरियाणा टीम से नवीन को 5100 का नकद इनाम, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जेके हरियाणा टीम से लोकेश को 7500 का नकद इनाम दिया।

राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के समापन, ऊर्जा मंत्री रहें मुख्यातिथि, विजेताओं को किया पुरस्कृत

कबड्डी महिला विजेता राजपुरा सोलन टीम को 51000 का नकद इनाम, उप विजेता सिरमौर अकादमी टीम को 31000 का नकद इनाम, सर्वश्रेष्ठ रेडर सिरमौर अकादमी टीम से कुमारी रितु को 5100 का नकद इनाम, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर राजपुरा सोलन टीम से कुमारी साक्षी को 5100 का नकद इनाम, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राजपुरा सोलन टीम से कुमारी निधि शर्मा 7500 का नकद इनाम दिया गया

राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के समापन, ऊर्जा मंत्री रहें मुख्यातिथि, विजेताओं को किया पुरस्कृत

इस प्रकार हॉकी में माजरा टीम विजेता व नघेता टीम उपविजेता रही, बैडमिंटन अंडर 30 विजेता हेमंत और सुमित, उप विजेता दिवयांश और अरविंद, बैडमिंटन 30 से ऊपर मे विजेता आदिल और विक्रांत, उप विजेता सुनील ठाकुर और छतर, बैडमिंटन 50 से ऊपर में विजेता सुभाष चौधरी और रणजीत सिंह बेदी, उप विजेता जय भगवान और नरेंद्र धीमान रहें

राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के समापन, ऊर्जा मंत्री रहें मुख्यातिथि, विजेताओं को किया पुरस्कृत

इस अवसर पर भारतीय महिला कबड्डी टीम की पूर्व कप्तान प्रियंका नेगी, बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष जिला भाजपा कुलदीप राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, ए.पी.एम.सी. अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, सुभाष चौधरी सचिव ओबीसी मोर्चा हिमाचल प्रदेश, डी.एस.पी. वीर बहादुर, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, आर.एस. बेदी, खण्ड विकास अधिकारी अनूप शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now