HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Paonta Sahib : ट्राले ने उड़ाई वन विभाग की चैक पोस्ट, 2 गुटों के बीच खूनी झड़प 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Paonta Sahib : डीएसपी ने की पुष्टि  Paonta Sahib में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को दो हादसे हुए जिसमे पहले हादसे में 2 गुटों में गाडी के पास को लेकर 2 गुटों में जमकर लाठी डंडे बरसे जबकि दूसरी घटना में ट्राले ने वन विभाग ...

विस्तार से पढ़ें:

Paonta Sahib : डीएसपी ने की पुष्टि 

Paonta Sahib में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को दो हादसे हुए जिसमे पहले हादसे में 2 गुटों में गाडी के पास को लेकर 2 गुटों में जमकर लाठी डंडे बरसे जबकि दूसरी घटना में ट्राले ने वन विभाग की पोस्ट को उडा दिया जिसमे वनरक्षक घायल हो गया है।  

Paonta Sahib : ट्राले ने उड़ाई वन विभाग की चैक पोस्ट, 2 गुटों के बीच खूनी झड़प 

Paonta Sahib में हिमाचल-हरियाणा सीमा पर बहराल के पास एक तेज रफ्तार ट्राले ने वन विभाग की चेक पोस्ट को ही उड़ा दिया। इस घटना में वनरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार Paonta Sahib – यमुनानगर नेशनल हाईवे पर हरियाणा की तरफ से ट्राला तेजी से आया तथा बहराल के पास बनी वन विभाग की चेक पोस्ट को उड़ा दिया। चेक पोस्ट में वनरक्षक दीपक शर्मा पुत्र पूर्णानंद निवासी गारला, भरोग बनेडी ड्यूटी पर तैनात था। घायल को मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी व पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Also Read : Paonta Sahib के निहालगढ़ में चली गोलियां, मामला दर्ज: जांच में जुटी पुलिस

डीएफओ ऐश्वर्य राज ने बताया कि बहराल के पास बनी चेक पोस्ट पर एक ट्राला चढ़ गया, जिसमें वनरक्षक घायल हुआ है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Paonta Sahib : दो गुटों के बीच खूनी झड़प में 10 लोग घायल

Paonta Sahib में दूसरे मामले में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प के बाद एक गुट ने लोहे की रॉड के साथ सिविल अस्पताल में घुसकर दूसरे गुट पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पहुंची। दोनों गुटों के बीच हुई इस खूनी झड़प में 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।

जानकारी के अनुसार रजत नाम का व्यक्ति रामपुरघाट में कबाड़ का काम करता है। सोमवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपना कबाड़ का गोदाम बंद करके अपनी कार में सवार होकर अपने घर मतरालियों आ रहा था। इसी बीच सामने से नहपील और सोनू भी कार ले आए। कार की साइड को लेकर दोनों में बहसबाजी हो गई। बहसबाजी के बाद दोनों ने अपने घर फोन किए और दोनों गुटों के लोग मौके पर एकत्रित हो गए, जहां दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई। मारपीट में घायल रजत व गुरमेल सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।

बताया जा रहा है कि इसके कुछ ही देर बाद दूसरे गुट के करीब 20 से 25 लोगों ने हाथ में लोहे की रॉड व डंडे लेकर सिविल अस्पताल में घुसकर उन हमला कर दिया। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हमले के बाद पुलिस थाना से टीम अस्पताल पहुंची और तनावपूर्ण हो चुके माहौल को शांत किया। 

डीएसपी अदिती सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।  डीएसपी ने बताया कि एक सड़क हादसे में वनरक्षक घायल हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।