HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

पांवटा साहिब : 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

पांवटा साहिब : जामनीवाला गांव के 22 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रोहित के तौर पर हुई हैं। ​​​​​पुलिस को मिली सूचना के अनुसार जामनीवाला से एक व्यक्ति को मृत अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित किया ...

विस्तार से पढ़ें:

पांवटा साहिब : जामनीवाला गांव के 22 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रोहित के तौर पर हुई हैं।

​​​​​पुलिस को मिली सूचना के अनुसार जामनीवाला से एक व्यक्ति को मृत अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित किया है। मृतक की पहचान रोहित पुत्र मेहन्द्र सिंह निवासी जामनीवाला तौर पर हुई है। जब मौके पर जायजा लिया गया तो पाया कि मृतक के गले मे रस्सी का निशान है। युवक मौत फांसी लगाने की वजह से हुई है।

मृतक के पिता महेन्द्र सिंह ने बताया कि उसके मृतक बेटे रोहित आज दिन में घर पर अकेला था। इसके बाद पड़ोसियों ने इसकी जानकारी दी और उसको फंदे से उतारकर पांवटा सिविल अस्पताल लाया। उनको किसी पर कोई शक नहीं है।

डीएसपी रमा कांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।