HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

हिमाचल के कई भागों में भारी बारिश, अंधड़, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

By अखण्ड भारत

Published on:

barssati mosam

Summary

Orange alert of heavy rain, storm, hailstorm in many parts of Himachal

विस्तार से पढ़ें:

22 मई से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने से मौसम में बदलाव होने के आसार, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसारप्रदेश के कई भागों में भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है

शिमला: प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 मई से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आएगा। विभाग ने 22 मई को प्रदेश के मैदान, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों के लिए बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 23 मई के लिए कई भागों में भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मध्य पर्वतीय अधिकतर क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। 24 मई को कुछ भागों में बारिश हो सकती है। जबकि 25 को उच्च पर्वतीय भागों में मौसम साफ रहेगा, जबकि मैदानी व मध्य पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। उधर, आज भी कई मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ भागों में अंधड़ का भी येलो अलर्ट जारी हुआ है। शिमला में हल्के बादल छाए हुए हैं। कांगड़ा जिले के कई भागों में भी मौसम खराब बना हुआ है।

कुल्लू जिले में बागवानों पर इस बार मौसम की मार कम होती नहीं दिख रही है। अंधड़ ने सैंज घाटी के बागवानों को झटका दिया है। अंधड़ से बागवानों के सेब जमीन पर गिर गए हैं।  सेब सीजन से पहले ही बागवानों को मौसम के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले दिनों भी अंधड़ से बागवानों को नुकसान हुआ है। यह क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सैंज घाटी में शुक्रवार देर शाम आए अंधड़ से अधिकतर क्षेत्रों में सेब की फसल पर विपरीत असर पड़ रहा है। घाटी के बागवानों का कहना है कि अंधड़ से सेब के पेड़ का एक हिस्सा लगभग खाली हो गया है। अंधड़ का क्रम रुकने के बाद जब बागवान बगीचों में पहुंचे तो नुकसान देखकर हैरान रह गए। सेब पेड़ों से नीचे गिर गए हैं। अंधड़ ने बागवानों को संकट में डाल दिया है। बागवान आलम, पाल ठाकुर, गिरधारी लाल, परस राम, निमत राम ने कहा कि पहले सूखे जैसे हालात से सेब की सेटिंग प्रभावित हुई और अब तूफान दिक्कतों को बढ़ा रहा है। 

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र            अधिकतम        न्यूनतम
ऊना              41                  21.2
बिलासपुर       38.5               22.5
कांगड़ा           37.1               21.3
हमीरपुर         37                 19.5
नाहन           38                   23.5    
चंबा             32.8                 20.7
धर्मशाला      34                    20.2
सोलन          35                   17.8
शिमला        27.9                 14.6
कल्पा          20.4                 6.0
केलांग         14.1                 4.9

अखण्ड भारत

Akhand Bharat is a group of dedicated media professionals to bring out the true news to the people. With modern technology, Akhand Bharat digital channel is reaching directly to the people of India and worldwide.We have a huge reader base for digital paper, and the magazine as well as a rapidly growing follower base on all social media platforms i.e. Twitter, YouTube, Facebook, Instagram, etc. who are accessing news content online.