HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

सोनिया गांधी से ED की पूछताछ का विरोध, केंद्र पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

शिमला : कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ के विरोध में मंगलवार शिमला में कांग्रेस ने सत्याग्रह किया। कांग्रेस ने रिज पर बारिश के बावजूद महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन प्रदर्शन किया और मोदी सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का ...

विस्तार से पढ़ें:

शिमला : कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ के विरोध में मंगलवार शिमला में कांग्रेस ने सत्याग्रह किया। कांग्रेस ने रिज पर बारिश के बावजूद महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन प्रदर्शन किया और मोदी सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

इस दौरान कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष धनी राम शांडील ने कहा कि गांधी परिवार का देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मोदी सरकार नेशनल हेराल्ड मामले को देश के असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए तूल दे रही है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ईमानदार नेता है। उन्हें बिना वजह परेशान किया जा रहा है। आज देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है।

उन्होंने कहा कि हर वस्तु पर GST लगाकर जनता पर महंगाई की आग में झोंका जा रहा है। रेल व अन्य सार्वजनिक सम्पतियां बेच दी गई है‌ अब आरबीआई की बारी है। उन्होंने कहा कि इन सब मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार गांधी परिवार को ईडी के माध्यम से परेशान कर रही है। कांग्रेस पार्टी इससे घबराने वाली नहीं है, बल्कि एकजुट होकर गांधी परिवार के साथ इस लड़ाई में खड़ी रहेंगी।

सत्याग्रह में डॉ कर्नल धनीराम शांडिल के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर,आदर्श सूद, केहर सिंह खाची, नरेश चौहान, कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, NSUI के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भाजपा सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के चलते झूठा मामला बना कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। आज देश के उस परिवार को एक साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है जिसने देश की एकता और अंखडता के लिए अपने परिवार का बलिदान दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now