HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

NCC कैडेट्स द्वारा  विश्व पर्यटन दिवस पर निकली गई स्वच्छता जागरूकता रैली

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

NCC कैडेट्स द्वारा रैली का मुख्य उद्देश्य भारतीय नदियों के सांस्कृतिक महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोलन की NCC कैडेट्स द्वारा मॉल रोड, सोलन पर स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य भारतीय नदियों ...

विस्तार से पढ़ें:

NCC कैडेट्स द्वारा रैली का मुख्य उद्देश्य भारतीय नदियों के सांस्कृतिक महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोलन की NCC कैडेट्स द्वारा मॉल रोड, सोलन पर स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य भारतीय नदियों के सांस्कृतिक महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। “भारतीय नदियाँ: संस्कृतियों की जननी” विषय पर केंद्रित इस रैली में लगभग 90 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

NCC कैडेट्स द्वारा  विश्व पर्यटन दिवस पर निकली गई स्वच्छता जागरूकता रैली

रैली का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती लक्ष्मी श्याम द्वारा किया गया। कैडेट्स ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेशों के साथ मॉल रोड पर जागरूकता फैलाते हुए मार्च किया। रैली में एनसीसी के सुबेदार मेजर सुरेन्द्र सिंह और हवलदार चंदन ने भाग लिया।

इस आयोजन का नेतृत्व एएनओ अल्पा मलिक ने किया, और इसे 1 एचपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी सोलन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संजय शांडिल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

NCC कैडेट्स द्वारा  विश्व पर्यटन दिवस पर निकली गई स्वच्छता जागरूकता रैली

रैली के दौरान कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और भारतीय नदियों की पवित्रता को बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया।

Also read : NCC : नेशनल कैडेट कोर गर्ल कैडेट्स के लिए मुफ्त प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग