HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

NCC : ऑल इंडिया गर्ल्स ट्रैकिंग एक्सपीडिशन के तीसरे दिन कैडेट्स ने जाना इंद्रू नाग का इतिहास 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

NCC : कर्नल संजय शांडिल  ने की आयोजन की शुरुआत ऑल इंडिया गर्ल्स ट्रैकिंग एक्सपीडिशन के तीसरे दिन NCC कैडेट्स को इंद्रू नाग ले जाया गया। इस आयोजन की शुरुआत कर्नल संजय शांडिल द्वारा की गई, जिन्होंने कैडेट्स को ट्रेकिंग के लिए रवाना होने से पूर्व ट्रैकिंग की बुनियादी जानकारी दी। ...

विस्तार से पढ़ें:

NCC : कर्नल संजय शांडिल  ने की आयोजन की शुरुआत

ऑल इंडिया गर्ल्स ट्रैकिंग एक्सपीडिशन के तीसरे दिन NCC कैडेट्स को इंद्रू नाग ले जाया गया। इस आयोजन की शुरुआत कर्नल संजय शांडिल द्वारा की गई, जिन्होंने कैडेट्स को ट्रेकिंग के लिए रवाना होने से पूर्व ट्रैकिंग की बुनियादी जानकारी दी।

NCC : ऑल इंडिया गर्ल्स ट्रैकिंग एक्सपीडिशन के तीसरे दिन कैडेट्स ने जाना इंद्रू नाग का इतिहास 

कर्नल शांडिल ने NCC कैडेट्स को ट्रेकिंग की व्यवस्थित योजना, तैयारियां, और अतिरिक्त आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए ट्रेक से पहले और उसके दौरान संतुलित आहार के महत्व पर भी जोर दिया।

NCC कैडेट्स ने इंद्रुनाग मंदिर में पहुंच कर इंद्रुनाग का इतिहास जाना और पैराग्लाइडिंग साइट से पैराग्लाइडिंग होती हुई देखी। इस ट्रैक के दौरान कर्नल संजय शांडिल भी कैडेट्स के साथ मौजूद रहे। इसी दौरान बैच 2 का ओपनिंग एड्रेस हुआ, जिसमें सभी कैडेट्स, एनो, तथा जीसीआई को ट्रेकिंग कैप्स दी गईं। इसके बाद कैडेट्स को शहीद स्मारक और एचपीसीए (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) स्टेडियम ले जाया गया।

ट्रेकिंग से वापस आने के बाद, कर्नल संजय शांडिल ने NCC कैडेट्स का हाल-चाल जाना और उनका हौसला बुलंद किया। संध्या के समय, कैंप में हेल्थ और हाइजीन के विषय में सीनियर रिसोर्स पर्सन, डॉ. अनुराधा द्वारा एक सेशन आयोजित किया गया। इस सेशन में कैडेट्स को एडोलिसेंट हेल्थ और हाइजीन के महत्व एवं लाभ बताए गए। कैडेट्स ने इस दौरान अपने प्रश्नों के उत्तर लिए और अपनी शंकाएं दूर कीं।

NCC : ऑल इंडिया गर्ल्स ट्रैकिंग एक्सपीडिशन के तीसरे दिन कैडेट्स ने जाना इंद्रू नाग का इतिहास 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कार्यक्रम के साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के ट्रेनर, डॉ. भुल्लर ने कैडेट्स को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) का डेमो दिया। सीपीआर एक आपातकालीन प्रक्रिया है जो किसी व्यक्ति की सांस या दिल के रुकने पर उसकी जान बचाने में मदद कर सकती है।

Also Read : NCC : 1 एचपी गर्ल्स बटालियन NCC सोलन द्वारा हिम ट्रेक कैंप का शुभारंभ

डॉ. भुल्लर ने बताया कि इस प्रक्रिया के ज्ञान से हम किसी व्यक्ति के बचने की संभावना को दोगुना या तिगुना कर सकते हैं। इस प्रकार, तीसरे दिन की गतिविधियों ने कैडेट्स को ट्रेकिंग, स्वास्थ्य, हाइजीन और आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया, जिससे उनकी जानकारी और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई ।