HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व विधायक आर एस बाली ने की प्रियंका गांधी को हिमाचल से राज्य सभा में भेजने की मांग

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

काँगड़ा : अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आरएस बाली ने प्रियंका गांधी को राज्य सभा के लिए आदर्श कैंडिडेट करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के राज्य सभा में चुनें जाने से, हिमाचल प्रदेश  का प्रतिनिधित्व सशक्त होगा और प्रदेश के हितों की पैरवी जोरदार ढंग से हो ...

विस्तार से पढ़ें:

काँगड़ा : अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आरएस बाली ने प्रियंका गांधी को राज्य सभा के लिए आदर्श कैंडिडेट करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के राज्य सभा में चुनें जाने से, हिमाचल प्रदेश  का प्रतिनिधित्व सशक्त होगा और प्रदेश के हितों की पैरवी जोरदार ढंग से हो पाएगी। आरएस बाली ने प्रियंका गांधी से हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा का प्रतिनिधित्व स्वीकार करने का आग्रह किया।

आरएस बाली ने कहा कि प्रियंका गांधी देश की तेजतर्रार नेता हैं और हिमाचल प्रदेश के साथ उनका गहरा ताल्लुक रहा है। निवर्तमान विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत में उनकी निर्णायक भूमिका रही है। कांग्रेस की पांच गारंटियों को निर्धारित करने में उनका विशेष मार्गदर्शन रहा है। प्रदेश विधान सभा चुनाव में उन्होंने प्रखर और अग्रणी भूमिका निभाई है। जन संवाद से लेकर बड़ी रैलियां में वह व्यक्तिगत रूप में शामिल रही हैं।

बाली ने कहा कि प्रियंका गांधी का हिमाचल प्रदेश के साथ भावनात्मक जुड़ाव है। इसी के नाते उन्होंने अपना एकमात्र घर हिमाचल प्रदेश में बनाया है और प्रदेश की सरजमीं में बसने का निर्णय लिया है।  

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा में पहुंचना समूचे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इससे देश की संसद में प्रदेश की बुलंद होगी। आरएस बाली ने प्रियंका गांधी से, हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा के लिए नामांकन दाखिल करने का अनुरोध किया ताकि उन्हें भरपूर समर्थन देकर राज्य सभा भेजा जा सके।