HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

नैनीतालः पति के साथ घूमने आई थी महिला, होटल में मिला शव, पति फरार

By Alka Tiwari

Published on:

NAINITAL

Summary

नैनीतालः मुरादाबाद से नैनीताल घूमने आई महिला का शव होटल के कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला अपने पति के साथ नैनीताल में हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी। होटल में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप मृतक महिला की पहचान ईरम (32) पत्नी ...

विस्तार से पढ़ें:

नैनीतालः मुरादाबाद से नैनीताल घूमने आई महिला का शव होटल के कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला अपने पति के साथ नैनीताल में हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी।

होटल में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

मृतक महिला की पहचान ईरम (32) पत्नी गुलजार निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ सोमवार से होटल में रुकी हुई थी। अचानक दोपहर महिला का पति होटल कर्मियों से ये कहकर बाहर चला गया कि उसकी पत्नी की तबियत ठीक नहीं है। दवा लेने के लिए वो बाहर जा रहा है। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा।

पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी

जानकारी के अनुसार काफी देर महिला ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। जिस पर होटल कर्मियों को शक हुआ। होटल स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना पाकर सीओ नैनीताल विभा दीक्षित अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। सीओ ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। महिला के पति की भी तलाश जारी है।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।