HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Nahan : लायंस क्लब ने कारगिल विजय दिवस पर कारगिल योद्धा लांस नायक करण सिंह को किया सम्मानित

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Nahan : परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद विक्रम बत्रा व संजय कुमार की यूनिट में थे करण सिंह अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवी संस्था  लायंस क्लब नाहन ने आज कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में त्रिलोकपुर पंचायत से सटे ग्राम भुडडीयों में जाकर, भारतीय सेना से सेवानिवृत लांस नायक करण सिंह को ...

विस्तार से पढ़ें:

Nahan : परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद विक्रम बत्रा व संजय कुमार की यूनिट में थे करण सिंह

अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवी संस्था  लायंस क्लब नाहन ने आज कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में त्रिलोकपुर पंचायत से सटे ग्राम भुडडीयों में जाकर, भारतीय सेना से सेवानिवृत लांस नायक करण सिंह को सम्मानित किया ।

Nahan : लायंस क्लब ने कारगिल विजय दिवस पर कारगिल योद्धा लांस नायक करण सिंह को किया सम्मानित

करण सिंह ने कारगिल युद्ध में भाग लिया था और अपने अदमय साहस का परिचय देते हुए मॉस्को हिल,प्वाइंट 4875 पर विजय हासिल की थी।  करण सिंह ने लायंस क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बताया की वे मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद विक्रम बत्रा व परमवीर चक्र  से सम्मानित संजय कुमार  की यूनिट में थे और ऐसे  वीर अफसरों के साथ उन्होंने 23 से 25 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद मॉस्को हिल,प्वाइंट 4875 पर विजय पताका लहराया था ।

Also Read : Nahan : कारागार विभाग में वार्डरों के 91 पदों के लिए लिखित परीक्षा 28 जुलाई को

करण सिंह ने कहा की शहरी परिवेश पर कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं लेकिन लायंस क्लब Nahan द्वारा आज उन्हें उनके घर द्वार उनके पैतृक गांव भुडडीयों में आकर उन्हें यह सम्मान देना उनके लिए गर्व का विषय है और वे इस पुनीत कार्य के लिए लायंस क्लब का आभार व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर लायंस क्लब नाहन से  आज के कार्यक्रम के कार्यक्रम अध्यक्ष सुखदेव चौहान, डॉक्टर अजय गोयल, राजीव बंसल,विजय गुप्ता  विशेष रूप से उपस्थित रहे।