HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Nahan के सर्किट हाउस में उद्योग मंत्री ने सुनीं समस्याएं

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Nahan : विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित स्थानीय लोग थे उपस्थित Nahan 8 सितंबर – उद्योग, संसदीय मामले,श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज Nahan के सर्किट हाउस में आस-पास के क्षेत्रौं से आये लोगों की समस्याओं  एवं मांगों को सुना ।        इस अवसर पर लोगों द्वारा उद्योग मंत्री ...

विस्तार से पढ़ें:

Nahan : विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित स्थानीय लोग थे उपस्थित

Nahan 8 सितंबर – उद्योग, संसदीय मामले,श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज Nahan के सर्किट हाउस में आस-पास के क्षेत्रौं से आये लोगों की समस्याओं  एवं मांगों को सुना ।

Nahan के सर्किट हाउस में उद्योग मंत्री ने सुनीं समस्याएं

       इस अवसर पर लोगों द्वारा उद्योग मंत्री के सम्मुख बिजली, पानी, सड़क निर्माण सम्बन्धी समस्याएँ एवं मांगों को रखा गया। इनमे से  अधिकांश  समस्याओं  का मौके पर निपटारा किया गया तथा शेष समस्याओं  व मांगो का शीघ्र समाधान करने के लिए  सम्बन्धित विभागों  को निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  विकास की गति रुकनी नहीं चाहिए । उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र की उन्नति उसके विकास पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि  सीमित संसाधन होने के बावजूद भी प्रदेश सरकार जनहित कार्य में कोई कमी नहीं आने दे रही है गत वर्ष व हाल ही में प्रदेश में आई आपदाओं के कारण हुई क्षति की भरपाई करने के साथ-साथ विकासात्मक योजनाओं को क्रियान्वित किया गया तथा आम जनमानस की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाया जा रहा है।

उन्होनें  कहा कि प्राकृतिक खेती  को बढ़ावा  देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 150 करोड रुपए  की हिम-उन्नति योजना चलाई  जा रही है जिससे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा  मिलने के साथ-साथ प्रदेश के किसान वर्ग को भी इसका लाभ मिलेगा।

Nahan के सर्किट हाउस में उद्योग मंत्री ने सुनीं समस्याएं

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेसहारा और अनाथ बच्चों को सहारा देने  के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना क्रियान्वित की गई है जिसके तहत अनाथ बच्चों के भरण-पोषण, आवास से लेकर उनकी शिक्षा तक का खर्च प्रदेश सरकार द्वारा  वहन किया जाएगा।

Also Read : Nahan : 9 सितंबर को नाहन और आसपास के क्षेत्रों में रहेगा शटडाउन 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों को कोचिंग और छात्रावास शुल्क के रुप में हर साल एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी और अनाथ बच्चों को कोचिंग के दौरान हर माह चार-चार हजार रुपए की छात्रवृति भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।