HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Nahan : सैनवाला में पति-पत्नी 6 ग्राम चिट्टे व 70 हजार की नकदी सहित गिरफ्तार

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Nahan : गुप्त सूचना पर पुलिस ने दिया कार्रवाई को अंजाम  Nahan : पुलिस थाना कालाअम्ब की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दंपत्ति को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 ग्राम चिट्टा व 70,210 रुपए की नगदी भी बरामद की है। पुलिस ...

विस्तार से पढ़ें:

Nahan : गुप्त सूचना पर पुलिस ने दिया कार्रवाई को अंजाम 

Nahan : पुलिस थाना कालाअम्ब की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दंपत्ति को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 ग्राम चिट्टा व 70,210 रुपए की नगदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Nahan : सैनवाला में पति-पत्नी 6 ग्राम चिट्टे व 70 हजार की नकदी सहित गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कालाअम्ब की टीम गश्त के दौरान में मेन थापल के पास मौजूद थी। इसी बीच सूचना मिली कि बबली उर्फ बाबी पत्नी सुरेश कुमार और उसका पति सुरेश कुमार निवासी सलानी अपने मकान में चिट्टा बेचने का अवैध धंधा करते हैं। लिहाजा सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बबली व सुरेश के घर की तलाशी ली।

Also Read : Nahan : लायंस क्लब ने कारगिल विजय दिवस पर कारगिल योद्धा लांस नायक करण सिंह को किया सम्मानित

छानबीन के दौरान उनके मकान से कुल 6 ग्राम चिट्टा और 70,210 रुपए की नगदी बरामद हुई। इस पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कालाअम्ब में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है। 

Nahan : सैनवाला में पति-पत्नी 6 ग्राम चिट्टे व 70 हजार की नकदी सहित गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now