HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

केंद्रीय रेल मंत्री से मिले सांसद अनिल बलूनी, प्रदेश को मिल सकती है ये सौगात

By Alka Tiwari

Published on:

anil baluni with vaishnav

Summary

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से एक बार फिर मुलाकात की। दोनों के बीच उत्तराखंड से संबंधित कई महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई। बता दें इससे पहले भी सांसद अनिल बलूनी ने रेलमंत्री से मुलाकात की थी। हाई ...

विस्तार से पढ़ें:

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से एक बार फिर मुलाकात की। दोनों के बीच उत्तराखंड से संबंधित कई महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई। बता दें इससे पहले भी सांसद अनिल बलूनी ने रेलमंत्री से मुलाकात की थी।

हाई स्पीड रेल पर चर्चा हुई

दोनों नेताओं के बीच कोटद्वार- दिल्ली रेल और देहरादून लखनऊ के बीच हाई स्पीड रेल पर चर्चा हुई। बता दें कोटद्वार से दिल्ली के बीच रात में चलने वाली ट्रेन चलाने पर सकारात्मक चर्चा रही। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि ये ट्रेन जल्द ही परिचालन में आ सकती है।

व्यापार मंडल के अनुरोध पर की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात

आपको बता दें कोरोना काल के पहले तक कोटद्वार के लिए दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन में दो रेल डब्बे लगाए जाते थे। लेकिन कोरोना के बाद किन्हीं कारणों की वजह से ये डब्बे लगने बन्द हो गए। इस वजह से हाल ही में कोटद्वार व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद अनिल बलूनी से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने कोटद्वार-दिल्ली के बीच जल्द रेल शुरू करवाने की मांग की थी।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।