HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Mohali : कुरडी में शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने 100 से अधिक पेड़ लगाकर समाज को दिया संदेश

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Mohali : अगले वर्ष वृक्ष उत्सव पर 10 हजार पेड़ लगाने का लिया गया संकल्प आज श्री सत्य साई मानव सेवा ट्रस्ट के द्वारा 100 वृक्ष लगाने का एक कार्यक्रम ट्रस्ट के फाउंडर प्रेसिडेंट सतीश गर्ग और एडवोकेट केतन शर्मा पंजाब प्रधान शिव सेना हिंद की अध्यक्षता में हुआ। इस ...

विस्तार से पढ़ें:

Mohali : अगले वर्ष वृक्ष उत्सव पर 10 हजार पेड़ लगाने का लिया गया संकल्प

आज श्री सत्य साई मानव सेवा ट्रस्ट के द्वारा 100 वृक्ष लगाने का एक कार्यक्रम ट्रस्ट के फाउंडर प्रेसिडेंट सतीश गर्ग और एडवोकेट केतन शर्मा पंजाब प्रधान शिव सेना हिंद की अध्यक्षता में हुआ।

Mohali : कुरडी में शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने 100 से अधिक पेड़ लगाकर समाज को दिया संदेश

इस मौके पर निशांत शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। पौधरोपण के दौरान उन्होंने कहा कि पेड़ ही जीवन है और साथ ही श्री सत्य साई मानव सेवा के इस कार्य की सराहना की। इस दौरान उन्होंने चैरिटेबल अस्पताल का दौरा किया।

ट्रस्ट के फाउंडर प्रेसिडेंट सतीश गर्ग ने मुख्य अतिथि निशांत को शॉल और शिव परिवार की प्रतिमा देकर किया सम्मानित किया।  इस दौरान कुरडी गांव के सरपंच और पूर्व सरपंच सवर्ण सिंह के साथ स्थानीय गांववासी भी मौजूद रहे। 

Mohali : कुरडी में शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने 100 से अधिक पेड़ लगाकर समाज को दिया संदेश

इस अवसर पर मुख्यातिथि निशांत ने कहा कि ट्रस्ट बहुत अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने चैरिटेबल अस्पताल द्वारा फ्री एंबुलेंस सेवा की भी सराहना की। ट्रस्ट की ओर  से अगले वर्ष वृक्ष उत्सव पर 10 हजार पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया।  

Also Read : Mohali : सत्य साईं मानव सेवा द्वारा कुरारी, मोहाली में पौधारोपण का आयोजन