HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

सलानी नदी में डूबने से प्रवासी मजदूर की मौत    

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नाहन  : औद्योगिक नगर कालाअंब के साथ लगते सलानी नदी में एक प्रवासी मजदूर की नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर को उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो प्रवासी सलानी नदी में कपड़े धोने गए थे।  इसी बीच एक व्यक्ति कपड़े ...

विस्तार से पढ़ें:

नाहन  : औद्योगिक नगर कालाअंब के साथ लगते सलानी नदी में एक प्रवासी मजदूर की नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर को उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो प्रवासी सलानी नदी में कपड़े धोने गए थे। 

इसी बीच एक व्यक्ति कपड़े धोने के बाद नदी में उतर गया और  डूबने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आसिफ खान उत्तर प्रदेश के रहमतपुर का रहने वाला था। जो अपने जीजा सलमान के साथ रविवार दोपहर को सलानी नदी में कपड़े धोने गया हुआ था इसी दौरान आसिफ नहाने के लिए नदी में उतरा जिसके चलते उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। बताते हैं कि मृतक आसिफ खान और उसका जीजा का कालाअंब के उद्योग में काम करते थे।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी कालाअम्ब योगेंद्र सिंह ने बताया कि सलानी नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।