BJP के कुनबे में आज एक और नाम जुड़ गया है। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व नेता मनीष खंडूड़ी ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मनीष खंडूड़ी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
पौत्री को देखने पहुंचीं थी अस्पताल, सुन लिया कुछ ऐसा कि सदमें से हो गई मौत
BJP में आज हुए शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खंडूड़ी के बेटे और पूर्व कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी BJP में शामिल हो गए हैं। कल ही मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद से ही उनके बीजेपी में जाने की चर्चाएं चल रही थी। जिसके बाद उन्होंने आज भाजपा का दामन थाम लिया है।
पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे हैं मनीष
मनीष खंडूड़ी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे रिटायर्ड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के भाई हैं। मनीष खंडूड़ी पत्रकार रहे और फिर उन्होंने साल 2019 में कांग्रेस ज्वाइन की।
मनीष खंडूड़ी ने कॉग्निजेंट, टर्नर ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम्स, बिस्क्वेयर सिस्टम्स, बिजनेस वर्ल्ड पत्रिका और बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार के साथ काम किया है। साल 2019 में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की और पौड़ी से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन वो हार गए।
कल ही दिया था कांग्रेस से इस्तीफा
मनीष खंडूड़ी ने आठ मार्च 2024 यानी कल ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया। उनके इस्तीफा देने के बाद से कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। आज मनीषखंडूड़ी के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है।