HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

मणिमहेश यात्रा : 3 लाख से अधिक शिव भक्तों ने डल झील में लगाई आस्था की डुबकी

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

चम्बा : उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के दौरान इस बार 3 लाख से अधिक शिव भक्तों ने मणिमहेश के दर्शन किए और डल झील में स्नान किया। इसमें 19 अगस्त से लेकर 3 सितम्बर तक ही 2 लाख 50 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने यात्रा की। इसी तरह 19 अगस्त ...

विस्तार से पढ़ें:

चम्बा : उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के दौरान इस बार 3 लाख से अधिक शिव भक्तों ने मणिमहेश के दर्शन किए और डल झील में स्नान किया। इसमें 19 अगस्त से लेकर 3 सितम्बर तक ही 2 लाख 50 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने यात्रा की। इसी तरह 19 अगस्त से पहले भी लगभग 60 हजार शिव भक्तों ने मणिमहेश के दर्शन किए।

डीसी दुनी चंद राणा ने बताया कि मणिमहेश यात्रा आधिकारिक रूप से संपन्न हो गई है। अधिकारिक तौर पर 19 अगस्त से लेकर 3 सितम्बर तक यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था व यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए 4 राजपत्रित अधिकारियों सहित 774 पुलिस कर्मचारियों ने सेवाएं प्रदान की, जिनमें सशस्त्र वाहिनी के 308, जिला पुलिस के 160 व गृह रक्षक विभाग के 306 जवान शामिल रहे।

शिव भक्तों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए गए। उन्होंने बताया कि आने वाले समय के दौरान यात्रा को और अधिक सुरक्षित बनाने के साथ श्रद्धालुओं को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।