HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

मंडी : पहाड़ दरकने से नेशनल हाईवे बंद, कटौला रूट से भेजे जा रहे वाहन

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

मंडी : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर चार मील के पास बड़ी पहाड़ी के गिरने के कारण वीरवार देर रात को एक बजे बंद हो गया। इसे शुक्रवार शाम छह बजे तक खोला गया। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों को रोक दिया गया। यात्री वीरवार रात से शुक्रवार शाम तक जाम ...

विस्तार से पढ़ें:

मंडी : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर चार मील के पास बड़ी पहाड़ी के गिरने के कारण वीरवार देर रात को एक बजे बंद हो गया। इसे शुक्रवार शाम छह बजे तक खोला गया। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों को रोक दिया गया। यात्री वीरवार रात से शुक्रवार शाम तक जाम में फंसे रहे।

उधर, छोटे वाहनों को पंडोह से बाया चैलचौक रवाना किया गया, मगर बड़े वाहनों जिनमें वोल्वो बसें और ट्रकों को नहीं जाने दिया। इनमें फंसे यात्री बेहाल दिखे। वीरवार रात को ही मार्ग खोलने के लिए कई मशीनें तैनाती की गईं, मगर बार-बार मलबा आने से मार्ग को खोलना आसान नहीं रहा। कई बार मार्ग पर बीच-बीच में मलबा आ रहा है। इस कारण शाम छह बजे तक एनएच खुल पाएगा। पुलिस हर बार की तरह ही सभी वाहनों को मंडी में रोककर कुल्लू जाने वाले वाहनों को वाया कटौला और मंडी आने वाले वाहनों को पंडोह में रोक कर वाया गोहर चैल चौक भेज रही है।

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने कहा कि एनएच को खोलने के लिए कई मशीनें रात से लगी हैं। बार-बार मलबा आने से मार्ग को बहाल करना चुनौती बना हुआ है।