HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

मनाली : नेहरू कुंड के समीप फिसली बाइक, यूपी की महिला पर्यटक की मौत

By Sandhya Kashyap

Published on:

road accident

Summary

मनाली : पर्यटन नगरी मनाली घूमने आई उत्तर प्रदेश (यूपी) की एक महिला पर्यटक की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई है। महिला अपने दोस्त के साथ अटल टनल से मनाली की ओर लौट रही थी। नेहरू कुंड के समीप ओवरटेक करते हुए बाइक फिस गई जिससे महिला की मौत ...

विस्तार से पढ़ें:

मनाली : पर्यटन नगरी मनाली घूमने आई उत्तर प्रदेश (यूपी) की एक महिला पर्यटक की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई है। महिला अपने दोस्त के साथ अटल टनल से मनाली की ओर लौट रही थी। नेहरू कुंड के समीप ओवरटेक करते हुए बाइक फिस गई जिससे महिला की मौत हो गई। महिला का दोस्त घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार तृप्ति सादेजा (32) निवासी जानकीनगर गौंडा उत्तर प्रदेश गुजरात के हार्दिक के साथ मनाली घूमने आई थीं। सोमवार को दोनों अटल टनल की सैर करने के बाद मनाली के लिए लौट रहे थे। बाइक फिसलने से हुए हादसे में तृप्ति को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पर तृप्ति की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। परिजनों को सूचित कर दिया है। वह मनाली पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।