HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

हिमस्खलन से बंद हुआ मनाली-लेह मार्ग, कई वाहन फंसे

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

मनाली : मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-003 पर स्नो गैलरी धुंधी के पास हिमस्खलन के चलते मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। मार्ग बहाली के कार्य में बीआरओ की टीम जुट गई है। वहीं, हिमस्खलन होने से काफी संख्या में वाहन मार्ग पर फंसे हुए हैं जिसमें हजारों ...

विस्तार से पढ़ें:

मनाली : मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-003 पर स्नो गैलरी धुंधी के पास हिमस्खलन के चलते मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। मार्ग बहाली के कार्य में बीआरओ की टीम जुट गई है।

वहीं, हिमस्खलन होने से काफी संख्या में वाहन मार्ग पर फंसे हुए हैं जिसमें हजारों पर्यटक हैं।

दोपहर बाद अचानक हिमस्खल हुआ और मलबा मार्ग पर आ गया। जिससे मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। रविवार को हजारों की संख्या में सैलानी अटल टनल रोहतांग के पार सिस्सु पहुंचे हैं। ऐसे में टनल के दोनों छोरों में जाम लग गया है। लिहाजा, मार्ग बहाली का कार्य जारी है।