HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Loksabha Chunav : हिमाचल में भाजपा ने चारों लोकसभा सीटों पर दर्ज की जीत

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Loksabha Chunav : सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज, अनुराग ठाकुर, कंगना रनौत ने जीत की दर्ज Loksabha Chunav : शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को 91451 मतों से हराया। इस चुनाव में सुरेश कश्यप ने 519748 मत हासिल किए जबकि विनोद सुल्तानपुरी ने 428297 ...

विस्तार से पढ़ें:

Loksabha Chunav : सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज, अनुराग ठाकुर, कंगना रनौत ने जीत की दर्ज

Loksabha Chunav : शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को 91451 मतों से हराया। इस चुनाव में सुरेश कश्यप ने 519748 मत हासिल किए जबकि विनोद सुल्तानपुरी ने 428297 मत प्राप्त किए।

Loksabha Chunav : हिमाचल में भाजपा ने चारों लोकसभा सीटों पर दर्ज की जीत

Loksabha Chunav : कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से निरंतर चौथी बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस के आनंद शर्मा को 251895 मतों से हराया। डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने 632793 मत हासिल किए जबकि आनंद शर्मा 380898 मत हासिल करने में सफल रहे। 37 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी तथा उसके अंगभूत संगठनों से जुड़ाव का सीधा लाभ डॉ. राजीव भारद्वाज को प्राप्त हुआ। संगठन के पदाधिकारी के रूप में डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने कांगड़ा-चम्बा में कई वर्षों तक कार्य किया तथा यह अनुभव उनके पक्ष में रहा।

Loksabha Chunav : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से विजयी हुए हैं। अनुराग ठाकुर यहां से पांचवीं बार सांसद चुने जा चुके हैं। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 182357 मतों से हराया। बता दें कि अनुराग ठाकुर ने 607068 मत हासिल किए व सतपाल रायजादा को 424711 मत प्राप्त हुए।

Also Read : Loksabha Chunav : हिमाचल कांग्रेस झूठी, नाकाम और तानाशाह, लोकतन्त्र का हो रहा हनन: शक्तिलाल शाह

भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से 10 और प्रत्याशी मैदान में थे, वहीं 5178 लोगों ने नोटा को चुना। अनुराग ठाकुर की इस जीत से भाजपा को क्षेत्र में मजबूती मिली है। उनकी इस जीत ने उन्हें पार्टी में और भी अधिक प्रभावशाली बना दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Loksabha Chunav : मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को हराया है। कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को 74755 मतों से हराया। कंगना ने 537022 मत हासिल किए जबकि विक्रमादित्य सिंह को 462267 मत प्राप्त हुए। यह जीत कंगना के राजनीतिक करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

विक्रमादित्य सिंह, जो कांग्रेस पार्टी के एक प्रमुख नेता हैं, को इस हार से बड़ा झटका लगा है। कंगना पर भरोसा करते हुए भाजपा ने उन्हें मंडी से अपना प्रत्याशी बनाया था। उनकी जीत से कार्यकर्ताओं में भी खुशी का माहौल है। मंडी की सीट पूरे देश में हॉट सीट बनी हुई थी।