HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

कुल्लू : मामा ने किया अपनी 14 वर्षीय नाबालिग भांजी से दुष्कर्म

By Sandhya Kashyap

Published on:

rape with young girl

Summary

कुल्लू : जिला के तहत भुंतर से सटे एक गांव में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके मामा ने दुष्कर्म किया। इस वारदात का शिकार होने के बाद लड़की गर्भवती हो गई। अब शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ...

विस्तार से पढ़ें:

कुल्लू : जिला के तहत भुंतर से सटे एक गांव में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके मामा ने दुष्कर्म किया। इस वारदात का शिकार होने के बाद लड़की गर्भवती हो गई। अब शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार लड़की अपनी माता के साथ थाने में आई तथा पुलिस को बताया कि उन्हें बीते रोज पता चला कि उनकी बेटी गर्भवती है। लड़की ने पेट में दर्द की बात कही जब उसका चैकअप करवाया तो उसके गर्भवती होने का पता चला।

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके मामा ने उसे हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने उसे धमकी भी दी थी कि इस बात का जिक्र किसी से न करना, ऐसा किया तो जान से मार दूंगा। इसके अलावा आरोपी ने लड़की को और भी कई तरीकों से धमकाया। अब लड़की के गर्भवती होने का पता चलने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आरोपी की पहचान विपिन पुत्र नंदा निवासी शाढ़ाबाई के रूप में हुई है।

एसपी साक्षी वर्मा ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।