HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

KEDARNATH: पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की आवाजाही शुरू

By Alka Tiwari

Published on:

KEDARNATH

Summary

KEDARNATH: केदारनाथ पैदल मार्ग पर मजदूरों की कड़ी मेहनत के बाद घोड़े खच्चरों की आवाजाही शुरू हो गई है। बता दें भैरव गदेरे में हिमखंड टूटने से सौ मीटर पैदल मार्ग में बर्फ जम गई थी। यहां दस फीट तक बर्फ हटाकर रास्ता बनाया गया है। जिसके बाद पुनर्निर्माण कार्यों ...

विस्तार से पढ़ें:

KEDARNATH: केदारनाथ पैदल मार्ग पर मजदूरों की कड़ी मेहनत के बाद घोड़े खच्चरों की आवाजाही शुरू हो गई है। बता दें भैरव गदेरे में हिमखंड टूटने से सौ मीटर पैदल मार्ग में बर्फ जम गई थी। यहां दस फीट तक बर्फ हटाकर रास्ता बनाया गया है। जिसके बाद पुनर्निर्माण कार्यों भी शुरू हो गया है।

KEDARNATH

KEDARNATH पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों की आवाजाही शुरू

बता दें दस मई को बाबा KEDARNATH के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। जिसे लेककर शासन- प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरु हो गई है। बीते दिनों गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग के भैरव गदेरे में हिमखंड टूटने से बंद हुए पैदल मार्ग को खोल दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

J P NADDA: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में बोले- जीरो होगा बिजली बिल

पुनर्निर्माण कार्य के लिए पहुंचाया जा रहा डीजल

बता दें कि KEDARNATH धाम समुद्रतल से 11,750 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। बीते दो सप्ताह से यहां मौसम का मिजाज भी बिगड़ा हुआ है। जिससे यहां रह रहे मजदूरों एवं कर्मचारियों के सामने दिक्कतें पैदा हो रही हैं। मार्ग खुलने के बाद लोनिवि गुप्तकाशी के 160 मजदूर भी धाम पहुंच गए है। । जबकि घोड़ा-खच्चरों से केदारनाथ धाम में डीजल पहुंचाया जा रहा है।

बर्फ हटाकर सुचारु की जा रही आवाजाही

जानकारी के अनुसार अधिशासी अभियंता लोनिवि गुप्तकाशी विनय झिंक्वाण ने बताया कि KEDARNATH पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों की आवाजाही शुरू हो गई है। केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर मजदूरों को भेजा गया है। केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभिक तौर पर शुरू कर दिए गए हैं। अलग-अलग स्थानों पर बर्फ हटाकर आवाजाही सुचारू की जा रही है।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।