HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

जिंदगी की जंग हारी कविता शर्मा पीजीआई में ली अंतिम सांस 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नाहन : यंगवार्ता सहयोगी बबीता शर्मा की 24 वर्षीय छोटी बहन कविता शर्मा की हृदय गति रुकने से मौत का समाचार अत्यंत दुखद है। जानकारी मुताबिक कविता कुछ समय से सांस संबंधी बीमारी से जूझ रही थी।  जानकारी के अनुसार कविता शर्मा की वीरवार रात को अचानक तबयत बिगड़ी। जिसके ...

विस्तार से पढ़ें:

नाहन : यंगवार्ता सहयोगी बबीता शर्मा की 24 वर्षीय छोटी बहन कविता शर्मा की हृदय गति रुकने से मौत का समाचार अत्यंत दुखद है। जानकारी मुताबिक कविता कुछ समय से सांस संबंधी बीमारी से जूझ रही थी। 

जानकारी के अनुसार कविता शर्मा की वीरवार रात को अचानक तबयत बिगड़ी। जिसके बाद आनन-फानन में कविता शर्मा को नाहन हॉस्पिटल लाया गया। मगर हालत खराब देखकर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया। पीजीआई में उसका इलाज चल रहा था। 

वहीं कुछ समय बाद खबर मिलती है की कविता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। हाल ही में कविता बीएएसी कर चुकी थी। पढ़ने- लिखने की बहुत शौकीन थी आगे भी पढ़ रही थी पर भगवान को कुछ और ही मंजूर था। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। भगवान दिवगंत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।