HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Kajol Birthday: अजय देवगन को लव गुरु से बनाया लाइफ पार्टनर, अलग है इनकी शादी की कहानी

By Sushama Chauhan

Published on:

Kajol Birthday

Summary

Kajol Birthday

विस्तार से पढ़ें:

Kajol Birthday: काजोल और अजय ने पहली बार साल 1995 में फिल्म हलचल में एक साथ काम किया था और यही से ये प्रेम कहानी आगे बढ़ी थी।

Kajol Birthday
Kajol Birthday

Kajol Birthday: काजोल 5 अगस्त को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं, 5 अगस्त 1974 को जन्मी काजोल पिछले 30 वर्षों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अपने अभिनय के बल पर एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम उनसे और उनके पति अजय देवगन से जुडी एक दिलचस्प कहानी बताएंगे। काजोल और अजय की लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं है, उनके फैंस उनके बारे में सबकुछ जानते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि काजोल को लव टिप्स देते देते अजय खुद उनके प्यार में पड़ गए थे, तो आइए जानते हैं क्या थी इनकी लव स्टोरी।

Kajol Birthday: कैसे करीब आए काजोल-अजय

काजोल-अजय की पहली मुलाकात ‘हलचल’ फिल्म की शूटिंग पर हुई थी। जहां साथ काम करते दोनों की दोस्ती हुई। अजय से पहली बार मिलने पर काजोल को लगा था, शायद उन्हें एक किनारे अकेले बैठना पसंद है। क्यूंकि, वो ज्यादा बातें भी नहीं करते थे। मगर,अजय देवगन धीरे-धीरे काजोल से बात करने लगे और समय के साथ इन दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया।

काजोल के पिता नहीं चाहते थे दोनों की शादी करना

काजोल के पिता शोमू मुखर्जी इन दोनों की शादी से नाखुश थे। उनका मानना था कि, काजोल को 24 साल की उम्र में शादी ना करके करियर पर फोकस करना चाहिए। लेकिन काजोल, अजय से शादी करना चाहती थीं। और, साल 1999 में शादी हुई। जिसके बाद, चार दिन तक काजोल से उनके पिता ने बात नहीं की थी।

Kajol Birthday: शादी से पहले काजोल ने रखी शर्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अजय देवगन और काजोल ‘प्यार तो होना ही था’ की शूटिंग कर रहे थे, तब अजय देवगन ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। कहते हैं कि, प्रपोजल के बाद काजोल बोली थीं कि, अगर फिल्म हिट हुई तो वो दोनों शादी कर लेंगे और हिट नहीं हुई तो वो इस बारे में दोबारा कभी बात नहीं करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें: Bollywood: ‘कभी खुशी कभी गम’ से डिलीट कर दिए गए काजोल और शाहरुख के स्टीमी सीन्स, करण जौहर से फैंस खफा

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !