HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Jairam Thakur ने सुक्खू सरकार पर जड़ा आरोप बोले, लैंड यूज़ बदलने के लिए करोड़ों की हो रही है माँग

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Jairam Thakur : आँकड़े और हिमाचल के लोग कांग्रेस के ख़िलाफ, सुक्खू सरकार की विदाई तय भारतीय जनता पार्टी नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur ने प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में जो राजनीतिक घटनाक्रम घटित हुआ है उसके पश्चात प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ...

विस्तार से पढ़ें:

Jairam Thakur : आँकड़े और हिमाचल के लोग कांग्रेस के ख़िलाफ, सुक्खू सरकार की विदाई तय

भारतीय जनता पार्टी नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur ने प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में जो राजनीतिक घटनाक्रम घटित हुआ है उसके पश्चात प्रदेश की कांग्रेस सरकार की स्थिति बहुत हास्यास्पद बनी हुई है। प्रदेश में सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार बोलती रही कि व्यवस्था परिवर्तन की सरकार, सुख की सरकार लेकिन हकीकत यह है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। जनता की नजरों से भी यह सरकार गिर चुकी है और बहुमत की दृष्टि से भी सरकार गिर चुकी है।

Jairam Thakur ने सुक्खू सरकार पर जड़ा आरोप बोले, लैंड यूज़ बदलने के लिए करोड़ों की हो रही है माँग

पूरे प्रदेश की यह मान्यता है कि वर्तमान में कांग्रेस की सरकार सत्ता में होते हुए भी नैतिक अधिकार खो चुकी है। हिमाचल में मुख्यमंत्री और उनके नेता जिन विधायको ने कांग्रेस सरकार से त्यागपत्र दिया उनके बारें में कभी उन्हें भेड़ें कहा जा रहा, कभी विधायको को मेंढक कहा जा रहा है। कांग्रेस सरकार बार-बार दोषारोपण करके भारतीय जनता पार्टी को दोषी ठहरा रही है और उहोंने आरोप लगाया है कि पैसे देकर के खरीदा गया।

Jairam Thakur ने कांग्रेस घोषणा पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा, कहा कांग्रेस घोषणा पत्र में अमेरिका की नदियों के फोटो

कांग्रेस सरकार यह कहती है कि Jairam Thakur को सत्ता की भूख है। कांग्रेस सरकार ने संस्थान रद्द किये, झूठी गारंटी दी। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा कहती है की लोगों के काम नहीं हुए, कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है, नेताओं की अनदेखी हो रही है, विधेयकों की बात सुनी नहीं जा रही है। ऐसे हालात बन गए हैं की हम चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है, इसलिए मैं मंडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ूंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कांग्रेस पार्टी के विधेयकों ने एक बार नहीं अनेकों बार अपनी बात कही लेकिन उनके बावजूद उनकी बातें ना मानी गयी ना सुनी गई और आखिरकार परिस्थितियां बनने की राज्यसभा की वोंटिग पर कांग्रेस की हार हुई।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बौखलाहट में बहुत कुछ बोल रही है।

आँकड़े और हिमाचल के लोग कांग्रेस के ख़िलाफ, सुक्खू सरकार की विदाई तय

Jairam Thakur ने सुक्खू सरकार पर जड़ा आरोप बोले, लैंड यूज़ बदलने के लिए करोड़ों की हो रही है माँग

हिमाचल प्रदेश में जब 15 महीने की सरकार में 1000 चले हुए संस्थान बंद कर दिए। क्या सरकार इसको कहते हैं? सरकार काम करने के लिए होती है, काम रोकने के लिए या काम बंद करने के लिए नहीं होती है। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 5 साल में 19600 करोड़ रूपये ऋण लिया परन्तु कांग्रेस सरकार ने 15 महीने में 18 हजार करोड़ रूपये का ऋण ले लिया है। भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं टूट गई है। हिमाचल प्रदेश से सभी इन्डस्ट्रीयल सेक्टर छोड़  करके भाग रहें है। 

Jairam Thakur ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान जो हालात हैं इस लोकसभा के चुनाव की दृष्टि से हम 2014 में चारों सीटें जीते थे। 2019 का हिमाचल प्रदेश का एक रिकॉर्ड है, जो आज से पहले कभी नहीं हुआ। 68 सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी। पूरे देश भर में वोट शेयर के साथ अगर नंबर वन पर कोई स्टेट रहा तो हिमाचल रहा चारों सीटें जीतीं। 

हिमाचल प्रदेश के 3 निर्दलीय विधायकों के ऊपर इस कदर दबाव डाला गया। उनके परिवार वालों के ऊपर मामले दर्ज करने शुरू कर दिए और आखिरकार तीनों ने बैठकर के निर्णय किया कि हम दबाव में नहीं आएँगे। हम निर्दलीय विधायक की हैसियत से विधानसभा के अंदर जाएंगे। विधानसभा के अध्यक्ष महोदय त्यागपत्र दे दिया और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के साथ मिल कर के चुनाव लड़ेंगे और चुनाव लड़ करके जीत करके तभी विधानसभा के अंदर प्रवेश करेंगे। लेकिन उसके बावजूद त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट में साफ़ है कि व्यक्तिगत रूप से दिया गया इस्तीफ़ा तुरंत स्वीकार होना चाहिए

अगर व्यक्तिगत रूप से कोई भी विधायक या कोई सांसद अध्यक्ष को त्यागपत्र देता है, चाहे वो लोकसभा का सांसद को लोकसभा अध्यक्ष को देते हैं, विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष को देते हैं तो वो तत्काल स्वीकार किया जाना चाहिए। लेकिन यहाँ अध्यक्ष महोदय नोटिस दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  व्यवस्था परिवर्तन सुख की सरकार यह सारी बातों को करते करते 15 महीनों में इनकी पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि अगर छे उपचुनाव के साथ अगर तीन उपचुनाव भी साथ हो जाते हैं तो नौ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होंगे और इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीतती है तो कांग्रेस की सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी। इस बार इस चुनाव के साथ दो सरकारे बनेंगी एक दिल्ली की और एक हिमाचल प्रदेश की। अब की बार 400 पार का जो नारा एनडीए के लिए हमने पूरे देश भर के लिए दिया है तो हिमाचल प्रदेश में हमारा नारा है अबकी बार फिर चार की चार जितेंगे।