HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Jairam Thakur बोले सरकार की कठपुतली बन गये हैं विधान सभा अध्यक्ष

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Jairam Thakur : विधानसभा अध्यक्ष के पद की गरिमा के विपरीत काम कर रहे विधानसभा अध्यक्ष शिमला : तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफ़े  को स्वीकार करने के मामले में नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शिमला से बयान जारी कर कहा कि माननीय विधानसभा अध्यक्ष को जब यही करना ...

विस्तार से पढ़ें:

Jairam Thakur : विधानसभा अध्यक्ष के पद की गरिमा के विपरीत काम कर रहे विधानसभा अध्यक्ष

शिमला : तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफ़े  को स्वीकार करने के मामले में नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शिमला से बयान जारी कर कहा कि माननीय विधानसभा अध्यक्ष को जब यही करना था तो पहले क्यों नहीं किया। जान बूझकर पूरे मामले को लटकाया गया। जिससे तीनों निर्दलीय विधायक इसी आम लोकसभा और विधान सभा उप चुनावों में भाग न ले पाए।

Jairam Thakur बोले सरकार की कठपुतली बन गये हैं विधान सभा अध्यक्ष

जिससे बहुत समय और संसाधन की बचत हो सकती थी। इस तरह से जानबूझकर किसी फ़ैसले को लटकाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष संवैधानिक पद पर बैठे हैं लेकिन वह अपनी गरिमा के विपरीत काम कर रहे हैं।

विधान सभा अध्यक्ष सरकार की कठपुतली बन कर काम कर रहे हैं।  इस तरह से पद की गरिमा के विपरीत वह क्यों काम कर रहे हैं, उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।

Also Read : Jairam Thakur हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी के कारण नहीं कर पाए आंज भोज में प्रस्तावित दौरा, फ़ोन पर किया जनसभा को सम्बोधित 

Jairam Thakur ने विधानसभा अध्यक्ष के कुलदीप सिंह पठानिया के पिछले दिन दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा छह विधायकों का सर कलम कर देने और तीन विधायकों के सर आरी के नीचे हैं होने जैसे बात करना दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

एक संवैधानिक एवं गरिमापूर्ण पद पर बैठे किसी भी माननीय द्वारा इस तरह की बात करना समझ से परे है। हिमाचल की यह संस्कृति नहीं रही है। इस तरह के बयानों की हिमाचल जैसी देवभूमि में कोई जगह नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jairam Thakur ने कहा किइस पूरे प्रकरण में वह कांग्रेस सरकार को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर कर रहे हैं। हिमाचल के इतिहास में उनके द्वारा गरिमा एक विपरीत किया गया आचरण याद किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur ने कहा कि यह सब कार्य सरकार को ग़लत तरीक़े से बचाने के प्रयास हैं। सरकार को बार-बार बचाने के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों की उपेक्षा की जा रही है। बजट पास करवाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के 15 सदस्यों को निष्कासित करके सरकार बचाई। यह सरकार संख्याबल और लोगों की नज़रों में गिर चुकी है, नैतिकता के आधार पर इस सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।