HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

IPL 2024: CSK और RCB के बीच इस दिन होगा ओपनिंग मुकाबला

By Alka Tiwari

Published on:

IPL 2024

Summary

IPL 2024: First match कब और किसके बीच खेला जाएगा इसका ऐलान हो चुका है। काफी लम्बे समय से इस ऐलान का इंतजार कर रहे फैंस भी अब काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं। इस लीग की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। उद्घाटन मैच में मौजूदा चैंपियन ...

विस्तार से पढ़ें:

IPL 2024: First match कब और किसके बीच खेला जाएगा इसका ऐलान हो चुका है। काफी लम्बे समय से इस ऐलान का इंतजार कर रहे फैंस भी अब काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं।

इस लीग की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। उद्घाटन मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टकराएंगी। IPL 2024 गवर्निंग काउंसिल ने गुरुवार को पहले 21 मैचों के शेड्यूल की घोषणा की। ये मुकाबले देश के 10 अलग अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे।

Latest News: IPL 2024 को कौन कर रहा है स्पॉन्सर?

IPL 2024

IPL 2024 के पहले 21 मैचों में 4 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे यानी एक दिन में 2 मुकाबले आयोजित होंगे। चारों डबल हेडर मैच वीकेंड पर आयोजित होंगे। दिन का पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस को 10 टीमों के बीच रोमांचक प्रतियोगिता देखने को मिलेगी। आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों के कार्यक्रम का ऐलान अगले महीने के शुरू में आगामी लोक सभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद किया जाएगा।

देश में ही होगा IPL 2024 का आयोजन

बता दें की IPL 2024 का आयोजन भारत में ही किया जाएगा। बता दें की साल 2009 में पूरा IPL दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। तो वहीं आम चुनाव के कारण साल 2014 में कुछ मैच यूएई में किए गए थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सभी 10 फ्रेंचाइजी के कप्तान

हार्दिक पंड्यामुंबई इंडियंस
एमएस धोनीचेन्नई सुपरकिंग्स
श्रेयस अय्यरकोलकाता नाइटराइडर्स
फाफ डुप्लेसीरॉयल चैलेंजर्सब बैंगलोर
ऋषभ पंतदिल्ली कैपिटल्स
शिखर धवनपंजाब किंग्स
शुभमन गिलगुजरात टाइटंस
केएल राहुललखनऊ सुपर जॉयंट्स
डेविड वॉर्नरसनराइजर्स हैदराबाद
संजू सैमसनराजस्थान रॉयल्स
सभी 10 फ्रेंचाइजी के कप्तानों की लिस्ट

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे जबकि एमएस धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुआई करेंगे। श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइटराइडर्स की कमान संभालेंगे वहीं रॉयल चैलेंजर्सब बैंगलोर की कमान फाफ डुप्लेसी के कंधों पर होगी। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन होंगे। गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के कंधों पर होगी वहीं लखनऊ सुपर जॉयंट्स की कप्तानी केएल राहुल करेंगे। डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभालते दिखेंगे जबकि संजू सैमसन के पास राजस्थान रॉयल्स की कमान होगी।

5-5 के दो ग्रुप में बांटा गया है

दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। फॉर्मेट के अनुसार 10 टीम को 5-5 के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप चरण में प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी। हर टीम अपने ग्रुप में अन्य चार टीम से दो बार घरेलू और प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान पर खेलेगी। वह दूसरे ग्रुप में चार टीम से एक-एक बार भिड़ेगी जबकि बची हुई दो टीम दो बार एक दूसरे के आमने सामने होगी। आम चुनाव अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है। बता दें कि सिर्फ एक बार 2009 में पूरा आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था जबकि 2014 में आम चुनाव के कारण देश और संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।