HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Pro Kabaddi में दबंग दिल्ली के सहायक कोच की भूमिका में नजर आएंगे अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी स्टार अजय ठाकुर

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नालागढ़ : नालागढ़ के दभोटा गांव के अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी स्टार एवं ऊना के डीएसपी अजय ठाकुर अब प्रो कबड्डी में दबंग दिल्ली के सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे। अजय ठाकुर स्पाइन के सर्जरी से अभी उभरे नहीं हैं। इस सीजन में वह स्वयं तो नहीं खेलेंगे पर दिल्ली की टीम को ...

विस्तार से पढ़ें:

नालागढ़ : नालागढ़ के दभोटा गांव के अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी स्टार एवं ऊना के डीएसपी अजय ठाकुर अब प्रो कबड्डी में दबंग दिल्ली के सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे। अजय ठाकुर स्पाइन के सर्जरी से अभी उभरे नहीं हैं। इस सीजन में वह स्वयं तो नहीं खेलेंगे पर दिल्ली की टीम को मजबूत बनाएंगे। नवम्बर में होने वाली प्रो कबड्डी लीग में अजय ठाकुर दिल्ली दबंग को कोचिंग देंगे।

अजय ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को 10 गोल्ड मैडल दिलाए हैं। हिमाचल सरकार की ओर से अभी तक अच्छे खिलाड़ी को हिमाचल गौरव, परशुराम और कोहिनूर अवार्ड दिया जाता है। अजय ठाकुर ने ये तीनों अवार्ड जीते हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड भी जीत चुके हैं।