HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला में इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

ऊना (रीना कुमारी) : सी.बी.एस.ई. हब ऑफ़ लर्निंग के अंतर्गत वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला में इंटर स्कूल  बैडमिंटन प्रतियोगिता तथा चेस प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें सी.बी.एस.ई. के चार स्कूल ए.एन.एम.  इंटरनेशनल स्कूल टाहलीवाल, के.सी. पब्लिक स्कूल पंडोगा, केंद्रीय विद्यालय सलोह तथा वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला के छात्रों ने भाग लिया । ...

विस्तार से पढ़ें:

ऊना (रीना कुमारी) : सी.बी.एस.ई. हब ऑफ़ लर्निंग के अंतर्गत वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला में इंटर स्कूल  बैडमिंटन प्रतियोगिता तथा चेस प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें सी.बी.एस.ई. के चार स्कूल ए.एन.एम.  इंटरनेशनल स्कूल टाहलीवाल, के.सी. पब्लिक स्कूल पंडोगा, केंद्रीय विद्यालय सलोह तथा वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला के छात्रों ने भाग लिया ।

इन प्रतियोगिताओं में लगभग 100 छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लड़कों की अंडर- 14 चेस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा, जिसमें पीयूष राणा ,अरमान ,वामन ,दिव्यांश और कृष्णव विजेता रहे। लड़कों की अंडर -14 चेस प्रतियोगिता में ए.एन.एम. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल टाहलीवाल द्वितीय स्थान पर रहा, जिसमें साहिल, आर्यन ,बलराम और सहज उपविजेता रहे। लड़कियों की अंडर -14 चेस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला प्रथम स्थान पर रहा, जिसमें हर्षदीप, रिजुल, भारती जैन, धृति और समृद्धि विजेता रहे। 

वशिष्ट पब्लिक स्कूल सी.बी.एस.ई. हब ऑफ़ लर्निंग का लीड स्कूल है जो बाकी सी.बी.एस.ई. स्कूलों के सहयोग से यह प्रतियोगिताएं करवा रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि सी.बी.एस.ई. के दिशा निर्देशों के अनुसार यह प्रतियोगिताऍं करवाई गई हैं, ऐसी प्रतियोगिताओं के करवाने से बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।