HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

उद्योग मंत्री 13 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक रहेंगे सिरमौर जिला प्रवास पर

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नाहन, 12 अक्टूबर : उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13 अक्तूबर से 18 अक्तूबर 2023 तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। उद्योग मंत्री 13 अक्तूबर दोपहर 12.30 बजे राजगढ़ में जन समस्याएं सुनेंगे। उद्योग मंत्री 14 अक्तूबर को भी राजगढ़ में जन समस्या सुनेंगे। उद्योग मंत्री ...

विस्तार से पढ़ें:

नाहन, 12 अक्टूबर : उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13 अक्तूबर से 18 अक्तूबर 2023 तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। उद्योग मंत्री 13 अक्तूबर दोपहर 12.30 बजे राजगढ़ में जन समस्याएं सुनेंगे। उद्योग मंत्री 14 अक्तूबर को भी राजगढ़ में जन समस्या सुनेंगे।

उद्योग मंत्री 15 अक्तूबर को दोपहर एक बजे पौंटा साहिब और सांय 4 बजे जाखना में जन समस्याएं सुनेंगे।

हर्ष वर्धन चौहान 16 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टटियाणा, प्रातः 11.30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठोंठा और दोपहर 2 बजे कोटापाब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं का निरीक्षण करेंगे। उद्योग मंत्री 17 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे। उद्योग मंत्री 18 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे नाहन से शिमला के लिए रवाना होंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।