HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

हिमाचली बेटी रितु नेगी की कप्तानी मे भारत को गोल्ड मेडल, एशियाड में पहली बार भारत के 100 मेडल

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

शिमला : हिमाचल की बेटी रितु नेगी के नेतृत्व में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने  एशियाई खेलों में  स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। भारतीय बेटियों ने  कबड्डी में गोल्ड मेडल जीता है। फाइनल में ताइपे को 26-25 के कड़े मुक़ाबले में शिकस्त दे कर बड़ी जीत हासिल की। गिरिपार की ...

विस्तार से पढ़ें:

शिमला : हिमाचल की बेटी रितु नेगी के नेतृत्व में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने  एशियाई खेलों में  स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। भारतीय बेटियों ने  कबड्डी में गोल्ड मेडल जीता है। फाइनल में ताइपे को 26-25 के कड़े मुक़ाबले में शिकस्त दे कर बड़ी जीत हासिल की। गिरिपार की रितू नेगी की कप्तानी में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। एशियन गेम्स 2023 में भारत ने इतिहास रच दिया है। चीन के हांगझोउ शहर में चल रहे एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में शानदार खेलते हुए चीनी ताइपे टीम को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इन खेलों में भारत ने पहली बार 100 पदक जीत लिए हैं।

शनिवार को सवेरे सात बजे भारतीय टीम का गोल्ड के लिए चीनी ताइपे टीम से मुकाबला हुआ। मुकाबला काफी रोमांच का था, दोनों टीमें अपना बेहतर प्रदर्शन कर रही थीं। भारत ने महिला कबड्डी के फाइनल में चीनी ताइपे को 26-25 से मात दी। सभी खिलाडिय़ों ने अपनी टीम को जिताने के लिए बेहतर प्रदर्शन किया।

गौर हो  कि सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की बेटी रितू नेगी भारतीय टीम की कमान संभाल रही है। रितु नेगी जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के शरोग गांव की रहने वाली है, जिनका कुछ समय पूर्व ही एशियन गेम्स की भारतीय महिला कबड्डी टीम के कप्तान पद पर चयन हुआ था। बता दे कि रितु नेगी भारतीय कबड्डी टीम में डिफेंडर के तौर पर खेलती हैं। रितु नेगी पिछले करीब एक दशक से भी अधिक समय से भारतीय महिला कबड्डी टीम में हैं। वर्तमान में रितु नेगी इंडियन रेलवे में सेवारत है।