HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

India Wins T20 World Cup 2024 : देश को विश्व विजेता बनाकर इंटरनेशनल T20 क्रिकेट से अपना संन्यास घोषित कर दिया Virat और Rohit ने!

By Shubham

Updated on:

Summary

आनरिक नॉर्खिया ने गेंद को मिड-विकेट की ओर खेलते ही हार्दिक पांड्या घुटने के बल बैठ गए। वहीं, Rohit Sharma जमीन पर मुंह छिपाए लेटे रहे। ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, यहां तक कि बेंच पर बैठे मोहम्मद सिराज भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। सबको पता था पिछले ...

विस्तार से पढ़ें:

आनरिक नॉर्खिया ने गेंद को मिड-विकेट की ओर खेलते ही हार्दिक पांड्या घुटने के बल बैठ गए। वहीं, Rohit Sharma जमीन पर मुंह छिपाए लेटे रहे। ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, यहां तक कि बेंच पर बैठे मोहम्मद सिराज भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। सबको पता था पिछले 13 साल से जिसका इंतजार वह कर रहे थे, चंद महीना पहले जो होते-होते रह गया था, वह घड़ी आज आ गई। एक बहुत बड़े अंतराल के बाद भारत में विश्व कप आया हैं। देश के कोने-कोने में जश्न मनाया जा रहा है। यह रात उन रातों में शुमार होगी, जब पूरा देश नहीं सोया। 

India Wins T20 World Cup 2024 : देश को विश्व विजेता बनाकर इंटरनेशनल T20 क्रिकेट से अपना संन्यास घोषित कर दिया Virat और Rohit ने!

भारत की जीत के साथ ही कोच राहुल द्रविड़ भी मैदान पे दिखें। विश्व चैंपियन बनकर उन्होंने अपने कोचिंग करियर का अंत किया। सपोर्ट स्टाफ भी खिलाड़ियों को गले लगा रहा था। हर कोई खुशी के आंसुओं में डूबा हुआ था। हार्दिक को गले लगाकर रोहित किस कर रहे थे। कुछ देर बाद रोहित और विराट एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखे। उन्होंने कई बार असफलता का सामना किया था, इसीलिए इस जीत का महत्व उनके लिए और भी बढ़ गया था।

India Wins T20 World Cup 2024 : देश को विश्व विजेता बनाकर इंटरनेशनल T20 क्रिकेट से अपना संन्यास घोषित कर दिया Virat और Rohit ने!

क्रिकेटरों के परिवार के सदस्य भी मैदान पर आ गए। रोहित ने अपनी पत्नी रितिका को गले लगाया। बुमराह ने अपनी पत्नी संजना को गले लगाया। Virat Kohli वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों से बात कर रहे थे। हार्दिक ने एक हाथ में तिरंगा लेकर मैदान का चक्कर लगाया। सिराज के आंसू थम नहीं रहे थे।

पूरा भारत इस दिन का इंतजार कर रहा था। Rohit Sharma और Virat Kohli ने विश्व कप अपने हाथों में उठाया। हालांकि, यह उनके करियर का अंतिम टी-20 विश्व कप साबित हुआ। विराट ने टी-20 से संन्यास की घोषणा की, और रोहित भी जल्द ही उनका अनुसरण करेंगे यह ही प्रतीत होता हैं। भारतीय क्रिकेट में हमेशा से नायकों की कमी नहीं रही है, और यह दौर भी उनका एक और अध्याय बनकर रह जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
India Wins T20 World Cup 2024 : देश को विश्व विजेता बनाकर इंटरनेशनल T20 क्रिकेट से अपना संन्यास घोषित कर दिया Virat और Rohit ने!

लोगों को शायद Sachin Tendulkar के संन्यास का पल याद आ जाए। वानखेड़े स्टेडियम में उस दिन हर आंख में आंसू थे। रोहित और विराट अभी उस स्थिति में नहीं हैं, लेकिन टी-20 विश्व कप में शायद अब उन्हें नहीं देखा जा सकेगा। 2026 के विश्व कप में रोहित की उम्र 39 और विराट की 37 होगी। फॉर्म और फिटनेस के बावजूद, यह साफ हो गया कि वे टी-20 विश्व कप में फिर नहीं खेलेंगे। क्रिकेट प्रेमियों को अब इन महान खिलाड़ियों के बिना T20 को देखना होगा। 

India Wins T20 World Cup 2024 : देश को विश्व विजेता बनाकर इंटरनेशनल T20 क्रिकेट से अपना संन्यास घोषित कर दिया Virat और Rohit ने!

विराट के कई यादगार इनिंग्स में से एक था 2022 का विश्व कप, जब उन्होंने 31/4 की स्थिति से भारत को जीत दिलाई थी। और रोहित शर्मा? रनों का अंबार खड़ा करने वाले रोहित ने कई विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है। 2007 के विश्व कप में 40 गेंदों में 50 रन, 2021 में अफगानिस्तान के खिलाफ 47 गेंदों में 74 रन, और इस विश्व कप में 41 गेंदों में 92 रन की पारी उनकी श्रेष्ठता को दर्शाती है। रोहित और विराट ने एकसाथ विश्व कप जीतकर अपने T20 करियर को अलविदा कहा।